पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बरेली : मीरगंज थाना इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए दाेनाें आराेपिताें का नाम कुछ दिन पूर्व…

बरेली : मीरगंज थाना इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए दाेनाें आराेपिताें का नाम कुछ दिन पूर्व कस्बे में हुई 25 हजार रुपये की लूट में आया था। वहीं उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आराेपिताें के कब्जे से तमंचा, कारतूस समेत लूट का माल
बरामद किया है।
एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा ने बताया कि मीरगंज कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी अब्दुल अतीक ने कुछ दिन पहले चार अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर 25 हजार रुपये लूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसी मामले की तफ्तीश में जुटी मीरगंज थाना पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि नल नगरिया तिराहे के पास ईको कार में कुछ संदिग्ध युवक बैठे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शीशगढ़ के मदनापुर निवासी सत्यपाल उर्फ पप्पू सैनी (25) के दाएं पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके साथी विजेंद्र उर्फ वीरेंद्र पुत्र होरीलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस (315 बोर), लूटा गया मोबाइल फोन, दाेनाें आराेपिताें के पास 8350 रुपये नकद और एक ईको कार बरामद की गई है। मीरगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
