द इंडियन व्यू

पुलिस मुठभेड़ में तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से घायल दो बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद : जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि पुलिस टीम की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन गौतस्कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो गौतस्कर पुलिस की जवाबी कार्रवाई…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
पुलिस मुठभेड़ में तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से घायल दो बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद : जनपद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि पुलिस टीम की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन गौतस्कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो गौतस्कर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घेराबंदी करके दबोचा है। पकड़े गए तीनों आरोपित गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने रविवार को बताया कि थाना मूंढ़ापांडे पुलिस टीम शनिवार रात्रि करीब 1 बजे एसएचओ मूंढापांडे राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर चेकिंग कर रही थी। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के वीरपुर बरियार गांव के जंगल में कुछ गौतस्कर आरोपित गौकशी के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही थाना मूंढापांडे पुलिस ने वीरपुर बरियार के जंगल में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इस दौरान तीन संदिग्धों को देखा। उन्हे रुकने का इशारा किया तो आरोपितों पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के जवाबी फायरिग में दो आरोपित बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इसके बाद उनका एक साथी मौके से भागने की फिराक में था जिसे भी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

एसपी सिटी ने आगे बताया कि घायल हुए आरोपितो की पहचान थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम बहायपुर निवासी छोटे उर्फ बशीर पुत्र खान बहादुर अशरफ अली पुत्र हजरत अली के रूप में हुई है। तीसरा आरोपित थाना क्षेत्र के ही ग्राम वीरपुर वरियार निवासी सद्दाम पुत्र कलुआ है। दोनों के पास से तमंचा, कारतूस और खोखा कारतूस के साथ ही पशु वध के उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के खिलाफ मुठभेड़ के लिए जानलेवा हमले का एक मुकदमा अलग से दर्ज किया जा रहा है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…