द इंडियन व्यू

पुलिस चेकिंग में पांच लाख की शराब ट्रक समेत जब्त

देवरिया : मईल थाना पुलिस ने रविवार काे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक ट्रक काे कब्जे में लिया है। तलाशी में ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। यह शराब बिहार सप्लाई ले जायी जा रही थी। उपनिरीक्षक सुमित कुमार राय ने…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
1 min read
पुलिस चेकिंग में पांच लाख की शराब ट्रक समेत जब्त

देवरिया : मईल थाना पुलिस ने रविवार काे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक ट्रक काे कब्जे में लिया है। तलाशी में ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। यह शराब बिहार सप्लाई ले जायी जा रही थी।

उपनिरीक्षक सुमित कुमार राय ने बताया कि मईल थाना पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दाैरान पुलिस ने सूचना पर पिण्डी तिराहे के पास लावारिश खड़े एक ट्रक (यूपी 57 टी 3489) काे कब्जे में लिया है। तलाशी में ट्रक से 169 पेटी अवैध देशी शराब, 331 पेटी बीयर, 408 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। उन्हाेंने बताया कि कागजाताें से पता चला है कि यह शराब बिहार सप्लाई काे जा रही थी। पुलिस की चाैकसी देखकर चालक ट्रक छाेड़कर फरार हाे गया है। नम्बर के आधार से ट्रक मालिक से सम्पर्क करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…