द इंडियन व्यू

मलेशिया ओपन: पीवी सिंधु सेमीफाइनल में, यामागुची चोट के कारण बाहर

दो बार की ओलंपिक पदक चैंपियन पीवी सिंधु ने शुक्रवार को यहां जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सिंधु ने पहला…

Ragwendra P Singh
January 9, 2026
1 min read
मलेशिया ओपन: पीवी सिंधु सेमीफाइनल में, यामागुची चोट के कारण बाहर

दो बार की ओलंपिक पदक चैंपियन पीवी सिंधु ने शुक्रवार को यहां जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सिंधु ने पहला गेम 21–11 से जीता था लेकिन इसके बाद तीन बार की विश्व चैंपियन और तीसरी वरीय यामागुची ने मैच से हटने का फैसला किया। वह घुटने में ब्रेस पहने हुए थीं।

विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज सिंधु का यामागुची के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 15–12 हो गया। चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद सिंधु अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही हैं।

साभार : गूगल

अब सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त वांग झीयी और इंडोनेशिया की छठी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल की विजेता से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।