द इंडियन व्यू

पीकेएल 12 : यूपी योद्धाज की रोमांचक जीत, मुंबा की शीर्ष-4 की राह हुई बंद

नई दिल्ली। यूपी योद्धाज ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 107वें मैच में यू मुंबा को 35-32 के अंतर से हारकर खुद को शीर्ष-8 की दौड़ में बनाए रखा है लेकिन इस हार…

Ragwendra P Singh
October 23, 2025
3 min read
पीकेएल 12 : यूपी योद्धाज की रोमांचक जीत, मुंबा की शीर्ष-4 की राह हुई बंद

नई दिल्ली। यूपी योद्धाज ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 107वें मैच में यू मुंबा को 35-32 के अंतर से हारकर खुद को शीर्ष-8 की दौड़ में बनाए रखा है लेकिन इस हार के साथ मुंबा का शीर्ष-4 में जाना संभव नही हो सका। यूपी को 18 मैचों में सातवीं जीत मिली है।

इस जीत ने उसे आठवें स्थान पर पहुंचा दिया है और अगर पटना पाइरेट्स अपने अंतिम मैच में बहुत बड़े अंतर से हार गई तो यूपी प्लेआफ खेल लेगी। यूपी की इस जीत में सुरेंदर गिल (7) के अलावा डिफेंस में सुमित (5) और हितेश (4) ने कमाल किया। मुंबा के लिए अजीत चव्हाण ने 11 अंक बनाए।

बहरहाल, मुंबा ने अच्छी शुरुआत करते हुए 5-1 की लीड ले ली लेकिन यूपी ने सुरेंदर गिल के सुपर रेड की बदौलत 5-5 की बराबरी कर ली। इसके बाद यूपी ने डिफेंस में अंक लेकर लीड ले ली।

मुंबा के लिए सुपर टैकल आन था। रिंकू ने गुमान को लपक मुंबा को 7-6 से आगे कर दिया। रिंकू यही नहीं रुके और गिल को सुपर टैकल कर स्कोर 11-7 कर दिया। इसके बाद हालांकि यूपी ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर वापसी की राह पकड़ी। मुंबा के लिए सुपर टैकल आन था।

शिवम गए और विजय का शिकार कर लौटे। इसके बाद युपी ने आलआउट लेकर स्कोर 14-14 कर दिया। हालांकि इसके बाद यूपी ने 16-15 की लीड ले ली लेकिन मुंबा ने हाफटाइम तक 17-17 की बराबरी कर ली। हाफटाइम के बाद पांच मिनट के खेल में स्कोर 19-19 था लेकिन यूपी ने जल्द ही 21-19 की लीड ले ली।

फिर शिवम ने एक बार फिर सुनील का शिकार कर लिया। इसके बाद मुंबा दो खिलाड़ियों तक सीमित हुए और फिर यूपी ने आलआउट लेकर 27-20 की लीड ले ली। हालांकि इसके बाद मुंबा ने लगातार तीन अंक लेकर 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 23-27 कर दिया। हालांकि इसके बाद यूपी ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक लेकर 33-26 की लीड ले ली।

इसी बीच मुंबा ने लगातार दो अंक लेकर फासला 5 का कर दिया। अब दो मिनट बचे थे। अंतिम मिनट तक जाते-जाते मुंबा ने 31-34 के स्कोर के साथ यूपी को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। इसके बाद भवानी ने स्कोर 35-31 कर दिया। अजीत के बोनस के बाद फासला 3 का हुआ लेकिन वह इसे पाट नहीं सकी और एक अहम मुकाबला हार गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।