पीकेएल : दबंग दिल्ली दूसरी बार बना चैंपियन, पुनेरी पल्टन को तीन अंक से दी शिकस्त
नई दिल्ली। दबंग दिल्ली केसी ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के फाइनल मुकाबले में पुनेरी पल्टन को 31-28 से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पटना…

नई दिल्ली। दबंग दिल्ली केसी ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के फाइनल मुकाबले में पुनेरी पल्टन को 31-28 से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पटना पाइरेट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बाद दो या उससे अधिक बार खिताब जीतने वाली दिल्ली तीसरी टीम बन गई है।
साथ ही मनप्रीत सिंह के बाद जोगिंदर नरवाल दूसरे ऐसे कोच बने, जिन्होंने कोच और कप्तान के तौर पर खिताब जीता है। दिल्ली की जीत में नीरज नरवाल (9) और अजिंक्य पवार (6) ने अहम भूमिका निभाई। आशू (2) के नहीं चल पाने की स्थिति में दिल्ली के डिफेंस ने भी अच्छा काम किया और 10 अंक बटोरे।
फजल अत्राचली पूरे मैच में नहीं चले लेकिन अंतिम मिनट में आदित्य शिंदे (10) का शिकार कर उन्होंने दिल्ली की जीत पक्की कर दी। बहरहाल, आशू पहली ही रेड पर लपके गए और पहले 10 मिनट में खाता नहीं खोल सके लेकिन नीरज नरवाल की बदौलत दिल्ली ने पल्टन को एक बार आलआउट कर बढ़त ले ली लेकिन पल्टन ने इसके बाद दो बार सुपर टैकल की स्थिति का लाभ लेकर वापसी की।
उसके रेडर नहीं चले लेकिन डिफेंस ने एक के मुकाबले चार अंक लेकर उसे मुकाबले में बनाए रखा। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक दिल्ली 8-6 से आगे थी जबकि पल्टन के लिए सुपर टैकल आन था।
ब्रेक के बाद सौरव ने डू ओर डाई रेड पर असलम को लपक पल्टन को दो खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया लेकिन पल्टन न तीसरे सुपर टैकल के साथ स्कोर 8-9 कर दिया।

पल्टन के लिए फिर वही स्थिति बहाल हुई और इस बार अजिंक्य ने दो शिकार के साथ उसे आलआउट कर दिल्ली को 14-8 से आगे कर दिया। आलइन के बाद पंकज ने सुरजीत को छकाया तो नीरज ने सुपर रेड के साथ लीड 7 की कर दी।
हाफटाइम से ठीक पहले आदित्य ने मल्टीप्वांटर के साथ फासला 4 का कर दिया लेकिन अजिंक्य ने इसका जवाब मल्टीप्वांटर से देकर स्कोर 20-14 कर दिया। हाफटाइम के बाद आशू तीसरी बार आउट हुए और फिर दबाव बनाते हुए पल्टन ने दिल्ली के लिए सुपर टैकल आन कर दिया। फासला घटकर 4 का रह गया था।
इस बीच तीन के डिफेंस में आदित्य बिना टच लाबी में गए। इससे दिल्ली ने दो अंक लेकर 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 24-18 कर दिया। ब्रेक के बाद दिल्ली के लिए फिर से सुपर टैकल आन हुआ। इस बीच आशू ने बोनस के साथ अपना खाता खोला। फिर तीन के डिफेंस में पंकज डू ओर डाई पर आए और लपक लिए गए।

इस दो अंक के साथ दिल्ली ने 8 की लीड ले ली लेकिन आदित्य ने रिनिंग हैंड टच के साथ दिल्ली को दो खिलाड़ी तक सीमित किया और फिर आलआउट लेकर स्कोर 25-28 कर दिया।
आलइन के बाद आदित्य ने सौरव को आउट कर फासला 2 का कर दिया। फिर नीरज ने बोनस के साथ लीड 3 की कर दी लेकिन आदित्य ने मल्टीप्वांटर के साथ स्कोर 28-29 कर दिया।
आदित्य फिर रेड पर गए लेकिन फजल ने उन्हें लपक दिल्ली की जीत पक्की कर दी। फिर आशू गए और एक अंक लेकर दिल्ली को तीन अंक से जीत और दूसरा खिताब दिला दिया।

इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह चौथा मैच था और पहली बार मैच का परिणाम निर्धारित समय में खत्म हुआ। इससे पहले के तीनों मुकाबले टाई रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
