पीकेएल 12 : टाईब्रेकर में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरू बुल्स को हराया
नई दिल्ली। त्यागराज इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 88वें मैच में पटना पाइरेट्स का सामना बेंगलुरू बुल्स से हुआ। निर्धारित समय तक 32-32 के स्कोर के बाद मैच टाईब्रेकर में…

नई दिल्ली। त्यागराज इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 88वें मैच में पटना पाइरेट्स का सामना बेंगलुरू बुल्स से हुआ। निर्धारित समय तक 32-32 के स्कोर के बाद मैच टाईब्रेकर में गया, जिसे पटना पाइरेट्स ने 6-5 से जीत लिया।
यह पटना की 14 मैचों में चौथी जीत है जबकि बुल्स को 15 मैचों में सातवीं हार मिली। शुरुआती 5 मिनट में अयान औऱ डिफेंस की बदौलत पटना ने 5-4 की लीड ले ली थी।
आकाश ने हालांकि स्कोर बराबर कर दिया और फिर अयान को लपक बुल्स ने लीड बना ली। पहले क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले की अंतिम रेड पर पटना के डिफेंस ने अलीरेजा को लपक लिया। यहां तक बुल्स को 8-7 की लीड मिली हुई थी।

दूसरे क्वार्टर में बुल्स ने कई बार पटना को सुपर टैकल की स्थिति में धकेला लेकिन मंजीत और अयान की बदौलत उसने हर बार यह स्थिति टाल दी। एक समय पटना ने चार अंक की लीड ले ली थी लेकिन अलीरेजा के मल्टीप्वाइंटर ने फासला दो का कर दिया। हालांकि अंतिम मिनट में अंक लेकर अयान ने हाफटाइम तक पटना को 16-13 से आगे कर दिया।
हाफटाइम के बाद पटना ने अयान की बदौलत एक बार फिर चार की लीड बना ली औऱ फिर आकाश को लपक डिफेंस ने लीड पांच की कर दी। इस बीच अयान ने दो अंक की रेड के साथ न सिर्फ अपना सुपर-10 पूरा किया बल्कि बुल्स को आलआउट की कगार पर ला दिया। फिर पटना ने आलआउट लेकर 25-16 की लीड ले ली।
आलइन के बाद पटना ने अपनी लीड 11 तक पहुंचा दी लेकिन 30 मिनट की समाप्ति तक बुल्स ने स्कोर 18-28 कर दिया। ब्रेक के बाद अलीरेजा ने बोनस लेने के बाद अय़ान का शिकार कर पटना को बड़ा झटका दिया।

बुल्स ने वापसी की राह पकड़ ली थी क्योंकि फासला 8 का रह गया था लेकिन डिफेंस ने अलीरेजा को बाहर कर दिया लेकिन गणेश ने अगली रेड पर उन्हें रिवाइव करा लिया।
इसके बाद बुल्स पटना को सुपर टैकल की स्थिति में ले आए और फिर अलीरेजा ने दीपक को आउट कर पटना को आलआउट की ओर धकेला और इसे अंजाम देकर स्कोर 28-30 कर दिया।

अंतिम दो मिनट के रोमांच में आखिरकार मैच 32-32 से टाई हो गया लेकिन पटना ने अपना शानदार फार्म जारी रखा और जाएंट किलर के तौर पर एक और बड़ी टीम को हरा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
