द इंडियन व्यू

पीकेएल 12 : बेंगलुरू बुल्स ने गुजरात को 54-26 से हराया, प्लेऑफ में तीसरा स्थान किया पक्का

नई दिल्ली। बेंगलुरू बुल्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेआफ खेलेगी। त्यागराज इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 106वें मैच में बुल्स ने गुजरात जाएंट्स को 54-26 के…

Ragwendra P Singh
October 23, 2025
2 min read
पीकेएल 12 : बेंगलुरू बुल्स ने गुजरात को 54-26 से हराया, प्लेऑफ में तीसरा स्थान किया पक्का

नई दिल्ली। बेंगलुरू बुल्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेआफ खेलेगी। त्यागराज इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 106वें मैच में बुल्स ने गुजरात जाएंट्स को 54-26 के भारी-भरकम अंतर से हराकर अपने लिए तीसरा स्थान सुरक्षित किया।

इस हार के साथ गुजरात की घर वापसी हो गई है। इस सीजन में बुल्स की 11वीं जीत में उसके सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा। इसका नेतृत्व रेड में अलीरेजा मीरजाइन (10) ने किया जबकि आकाश शिंदे (11) ने उनका बखूबी साथ दिया। डिफेंस में संजय ने हाई-5 लगाया जबकि दीपक संकर ने चार और कप्तान योगेश दहिया ने तीन अंक लिए।

गुजरात के लिए हिमांशु सिंह (5) औऱ श्रीधर कदम (8) ही कुछ चमक दिखा सके। बहरहाल, बुल्स ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए तीन मिनट के भीतर ही गुजरात को आलआउट कर 10-1 की लीड ले ली।

गुजरात के लिए सिर्फ हिमांशु अंक ले रही थे। आलइन के बाद उन्हें भी बुल्स ने लपक लिया। इधर, आकाश और अलीरेजा ने लगातार अंक लेते हुए पहला क्वार्टर खत्म होने तक न सिर्फ बुल्स को 17-4 से आगे कर दिया बल्कि गुजरात के लिए सुपर टैकल भी आन कर दिया लेकिन गुजरात इससे कुछ कमा नहीं सकी और दूसरी बार आलआउट होकर 5-22 से पीछे हो गई।

आलइन के बुल्स ने दो बार हिमांशु को आउट किया। गुजरात मुश्किल में थी और इसी बीच आशीष ने मल्टीप्वांटर के साथ उसकी मुश्किल और बढ़ा दी।

गुजरात फिर सुपर टैकल की स्थिति में थे और बुल्स ने फिर से आलआउट लेकर 34-7 की लीड ले ली। बहरहाल, बुल्स ने 36-7 की लीड के साथ पाला बदला। हाफटाइम के बाद अलीरेजा के मल्टीप्वांटर ने बुल्स को एक बार फिर सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। स्कोर 40-10 था।

फिर संजय ने हिमांशु को लपक हाई-4 पूरा किया। इसके बाद अलीरेजा ने सूपड़ा साफ करते हुए बुल्स को 45-11 से आगे कर दिया। इसी के साथ अलीरेजा ने सुपर-10 पूरा किया।

ब्रेक के बाद गुजरात ने थोड़ा संघर्ष दिखाया लेकिन फासला कम होने का नाम नहीं ले रहा था। इसी दरम्यान आकाश ने सुपर-10 पूरा किया। इस बीच श्रीधर ने तीन अंक की रेड के साथ बुल्स को पहली बार आलआउट कर स्कोर 24-51 कर दिया लेकिन वे अपनी हार नहीं बचे सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।