द इंडियन व्यू

पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए हेड कोच बने अजहर महमूद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अजहर महमूद को पीसीबी ने अपनी टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। हालांकि, अभी अजहर महमूद की नियुक्ति टेस्ट क्रिकेट में एक कार्यवाहक हेड…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए हेड कोच बने अजहर महमूद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अजहर महमूद को पीसीबी ने अपनी टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। हालांकि, अभी अजहर महमूद की नियुक्ति टेस्ट क्रिकेट में एक कार्यवाहक हेड कोच के तौर पर होगी।

साभार : गूगल

अजहर ने पाकिस्तान की मेंस टीम के गेंदबाजी कोच और असिस्टेंट हेड कोच के रूप में लंबे समय तक काम करने के बाद यह नई भूमिका संभाली है और वह अपने मौजूदा अनुबंध के समापन तक इस पद पर काम करेंगे। पिछले दो साल में कई हेड कोच पाकिस्तान की टीम के बदल चुके हैं।

पाकिस्तान को भरोसा है कि अजहर इस भूमिका में सफल हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें खिलाड़ी और कोच के रूप में अनुभव है। पाकिस्तान ने एक मीडिया रिलीज के माध्यम से कहा, "एक अनुभवी क्रिकेट प्लेयर, अजहर महमूद अपने प्रभावशाली अनुभव के साथ इस भूमिका में आ रहे हैं।

टीम के असिस्टेंट हेड कोच के रूप में काम करने के बाद, अजहर लंबे समय से टीम के रणनीतिक कोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। खेल के बारे में उनका गहरा ज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और इंग्लिश काउंटी सर्किट में सिद्ध सफलता के साथ, उन्हें इस पद के लिए असाधारण रूप से उपयुक्त बनाता है।"

1992 क्रिकेट विश्व कप विनिंग टीम के हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद पिछले साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जेसन गिलेस्पी के जाने के बाद से रेड-बॉल कोच की भूमिका निभा रहे थे।

महमूद का पहला असाइनमेंट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होगा, जो इस साल के अत में खेली जाएगी। पाकिस्तान के कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब देखना ये है कि वे कब तक टीम के हेड कोच रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।