पांच खिलाड़ी पहले ही बाहर, अब टिम साइफर्ट की चोट ने बढ़ाई न्यूजीलैंड की मुश्किलें
न्यूजीलैंड के 5 बड़े खिलाड़ी पहले ही चोट की वजह से टीम से बाहर हैं और अब एक और खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट उंगली में फ्रैक्चर के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से…

न्यूजीलैंड के 5 बड़े खिलाड़ी पहले ही चोट की वजह से टीम से बाहर हैं और अब एक और खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट उंगली में फ्रैक्चर के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
सोमवार को वेलिंग्टन फायरबर्ड्स के खिलाफ फोर्ड ट्रॉफी मैच में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से बल्लेबाजी करते समय टिम साइफर्ट की उंगली में गेंद लगी थी। इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए थे और बाद में एक्स-रे से पता चला कि उनकी दाहिनी तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर है। उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान बोर्ड ने कर दिया है।
कैंटरबरी के विकेटकीपर बल्लेबाज मिच हे को टिम साइफर्ट की जगह टीम में शामिल किया गया है। वे सोमवार की रात को ही टीम के साथ जुड़ गए थे। ब्लैककैप्स के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि एक और महत्वपूर्ण सीरीज की पूर्व संध्या पर टिम साइफर्ट को खोना निराशाजनक है। वाल्टर ने कहा, “हम सभी टिम के लिए दुखी हैं।

शीर्ष क्रम में अपनी ताकत और विकेटकीपर के रूप में अपनी भूमिका को देखते हुए, वह इस टी20 टीम का एक अहम सदस्य है, इसलिए अगले पांच मैचों में उसकी कमी खलेगी। हम आशा कर रहे हैं कि टिम शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे और वह यथाशीघ्र मैदान पर वापस आ जाएंगे।”
पिछले साल नवंबर में दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से मिच हे ने न्यूजीलैंड के लिए 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक (6) शिकार करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। वाल्टर ने कहा कि मिच हे, साइफर्ट के लिए एक तैयार और सक्षम विकल्प हैं।
उन्होंने कहा, “मिच ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले मौकों पर दिखाया है कि वह एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और इस स्तर पर योगदान देने में पूरी तरह सक्षम हैं।"
टिम साइफर्ट से पहले फिन एलेन(पैर में चोट), लॉकी फर्ग्युसन (हैमस्ट्रिंग इंजरी), एडम मिल्ने (एंकल इंजरी), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन इंजरी) और बेन सीयर्स (हैमस्ट्रिंग इंजरी) चोटों के चलते बाहर हैं। ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
