पहले टी-20 में हार के बाद इंग्लैंड को एक और झटका, आईसीसी ने लगाया जुर्माना
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच कल यानी मंगलवार, 1 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच से पहले आईसीसी ने इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया है। पहले मैच में स्लो ओवर रेट के चलते आईसीसी ने…

भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच कल यानी मंगलवार, 1 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच से पहले आईसीसी ने इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया है। पहले मैच में स्लो ओवर रेट के चलते आईसीसी ने इंग्लैंड पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है।

इस मैच में मेजबानों को 97 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी के अनुसार इंग्लैंड तय समय में पूरे 20 ओवर नहीं फेंक पाई थी, वह 2 ओवर धीमे थे जिस वजह से एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल की मैच रेफरी हेलेन पैक ने यह जुर्माना लगाया गया है।
आईसीसी ने एक बयान में कहा, "खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनके द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।"
औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने सुझाई गई सजा को स्वीकार कर लिया और दोषी होने की दलील दी। आरोप चौथे अंपायर अन्ना हैरिस, तीसरे अंपायर सू रेडफर्न और मैदानी अंपायर जेम्स मिडलब्रुक और जैकलीन विलियम्स द्वारा लगाए गए थे।
बात मैच की करें तो, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने को कहा था। स्मृति मंधाना के एतिहासिक शतक से टीम इंडिया 210 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही थी।
मंधाना का यह टी-20 क्रिकेट में पहला शतक है, वहीं वह तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी है। मंधाना ने 62 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड 14.5 ओवर में 113 रनों पर ही सिमट गई।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
