द इंडियन व्यू

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, लाबुशेन की वापसी, स्मिथ होंगे कप्तान

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। युवा ओपनर सैम कॉनस्टास को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की टीम में वापसी हुई…

Ragwendra P Singh
November 5, 2025
2 min read
पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, लाबुशेन की वापसी, स्मिथ होंगे कप्तान

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। युवा ओपनर सैम कॉनस्टास को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की टीम में वापसी हुई है।कॉनस्टास को वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया है। अनकैप्ड बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को उनके स्थान पर मौका मिला है, जिन्होंने शेफील्ड शील्ड सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए तीन अर्धशतक लगाए हैं। लाबुशेन ने घरेलू सीजन में अब तक पांच शतक जड़कर शानदार फॉर्म में वापसी की है, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर से टेस्ट टीम में शामिल किया है।चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा, “हमारे पास 15 में से 14 खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड के चौथे राउंड में खेल रहे हैं। कैमरन ग्रीन गेंदबाजी में वापसी कर रहे हैं, जिससे हमें और जानकारी मिलेगी।”मिचेल मार्श को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि टीम के कोच और चयनकर्ता एंड्रू मैकडॉनल्ड ने हाल में उनका समर्थन किया था। पैट कमिंस की पीठ की चोट के कारण स्टीव स्मिथ पहले टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह मैच 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।पहले एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीमस्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, बो वेबस्टर, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी, जेक वेदराल्ड, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, ब्रेंडन डॉगेट।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।