उत्तर प्रदेश 42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उपविजेता, पश्चिम बंगाल चैंपियन
42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल ने 23 स्वर्ण, 10 रजत और 6 काँस्य के साथ चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। जबकि 10 स्वर्ण, 10 रजत और 13 काँस्य के साथ उत्तर प्रदेश उपविजेता रहा और 9 स्वर्ण के साथ असम…

42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल ने 23 स्वर्ण, 10 रजत और 6 काँस्य के साथ चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। जबकि 10 स्वर्ण, 10 रजत और 13 काँस्य के साथ उत्तर प्रदेश उपविजेता रहा और 9 स्वर्ण के साथ असम तृतीय स्थान पर रहा।

चैंपियनशिप के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने विजेताओं को मैडल देकर उनका प्रोत्साहन किया और कहा कि आगामी 2036 के ओलिंपिक आयोजन को सफल बनाने के लिए हम सब तैयार हैं और हम आशा करते हैं कि 2036 ओलंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन रहेगा।
उन्होंने ये भी कहा की ताइक्वांडो को प्रत्येक महिलाओं को खेलना चाहिए, क्योंकि ये न सिर्फ खेल है, बल्कि आत्मरक्षा की कला भी है। इसी दौरान ग्रैंड मास्टर जिमी आर जगतियानी ने स्वलिखित ताइक्वांडो बुक मुख्य अतिथि को सप्रेम भेंट की।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में ग्रैंड मास्टर महेंद्र मोहन जयसवाल (अध्यक्ष - मध्यस्थता बोर्ड), जीएम मनोज त्यागी (वीपी, टीएफआई), जीएम पीटर जगतियानी (तकनीकी अध्यक्ष, टीएफआई), जीएम रूप कमल नंदी, ग्रैंड मास्टर गौरव सिंह चौहान (अध्यक्ष, पब्लिसिटी विंग), संयोगिता सिंह चौहान, मास्टर देवेंद्र, मास्टर मनोज वर्मा, मास्टर राजेश कु सिंह और आयोजक सचिव और राहुल धीमान विशेष सहयोग किया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
