पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
नई दिल्ली : पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस आज तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी के पालम एयर फोर्स स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ही पराग्वे के राष्ट्रपति…

नई दिल्ली : पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस आज तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी के पालम एयर फोर्स स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ही पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की संभावना है। राष्ट्रपति पेना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेशमंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
पराग्वे के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार प्रतिनिधियों सहित उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी है। राष्ट्रपति पेना की यह पहली भारत यात्रा है और पैराग्वे के किसी राष्ट्रपति की अब तक की दूसरी यात्रा है।
राष्ट्रपति पेना बुधवार को पराग्वे लौटने से पहले मुंबई भी जाएंगे। मुंबई में राष्ट्रपति पेना राज्य के राजनीतिक नेताओं, व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। भारत और पराग्वे के बीच 1961 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए। दशकों से दोनों देशों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध कायम हुए हैं। दोनों देशों ने व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विकसित किया है। पराग्वे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
