पपराजी को इग्नोर करते दिखे बुमराह, बोले - मैंने तो बुलाया ही नहीं
स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और तभी उनको पपराजी घेर लेते हैं। वो उनकी तस्वीर लेना और कुछ बात करना चाहते हैं। दूसरी तरफ तेज गेंदबाज अपनी धुन…

स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और तभी उनको पपराजी घेर लेते हैं। वो उनकी तस्वीर लेना और कुछ बात करना चाहते हैं।
दूसरी तरफ तेज गेंदबाज अपनी धुन में मगन उन्हें अनसुना करके आगे बढ़ते जाते हैं। उन्हें यकीन ही नहीं था कि पपराजी वहां उनके लिए आए हैं या उनका इंतजार कर रहे हैं। वह कहते सुनाई देते हैं कि तुम किसी और के लिए आए हो, वो आ ही रहे होंगे। वीडियो में साफ दिखता है कि बुमराह को पपराजी का घेरना रास नहीं आ रहे।
जब वह एयरपोर्ट से बाहर आते हैं तब पपराजी उनकी तस्वीरें खींचने लगते हैं और बुमराह भाई, बुमराह भाई कहकर उन्हें कुछ क्षण के लिए रुकने की गुजारिश करते हैं।

जसप्रीत बुमराह जिस चाल से आ रहे थे, उसी चाल से आगे बढ़ते रहते हैं। न उससे तेज और न ही उससे धीमा। वह पपराजी से कहते हैं, ‘मैंने बुलाया ही नहीं। तुम किसी और के लिए आए हो, आ रहे होंगे वो।’ उनके ऐसा कहने के बाद भी पपराजी उनसे फोटो की रिक्वेस्ट जारी रखते हैं।
एक पपराजी तो यहां तक कहता है, 'बुमराह भाई, आप बोनस में मिले हो हमें दिवाली के।' उसके बाद जसप्रीत बुमराह ये कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘अरे भाई, मेरी गाड़ी के पास जाने दो मुझे।’ जसप्रीत बुमराह ने अभी-अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज को खत्म किया है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है। दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को और तीसरा 25 को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम मेजबानों के साथ टी-20 सीरीज भी खेलेगी। उसमें जसप्रीत बुमराह भी खेलेंगे। टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
