द इंडियन व्यू

जम्मू-कश्मीर के मिडफील्डर मोहम्मद इनाम ने थामा पंजाब एफसी का दामन

पंजाब एफसी ने मिडफील्डर मोहम्मद इनाम के साथ दो वर्ष का अनुबंध करने का ऐलान किया है। इस करार के तहत वह 31 मई, 2028 तक क्लब के साथ जुड़े रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले इनाम, रियल कश्मीर एफसी से पंजाब एफसी में शामिल हुए…

Ragwendra P Singh
June 30, 2026
2 min read
जम्मू-कश्मीर के मिडफील्डर मोहम्मद इनाम ने थामा पंजाब एफसी का दामन

पंजाब एफसी ने मिडफील्डर मोहम्मद इनाम के साथ दो वर्ष का अनुबंध करने का ऐलान किया है। इस करार के तहत वह 31 मई, 2028 तक क्लब के साथ जुड़े रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले इनाम, रियल कश्मीर एफसी से पंजाब एफसी में शामिल हुए हैं। उन्होंने इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 सीज़न में श्रीनगर स्थित क्लब की कप्तानी भी की थी। रियल कश्मीर एफसी के साथ दो अलग-अलग कार्यकाल में उन्होंने कुल 53 मुकाबले खेले, जिनमें छह गोल किए और दो असिस्ट दर्ज किए।

श्रीनगर में जन्मे और पले-बढ़े इनाम ने 10 वर्ष की उम्र में फुटबॉल खेलना शुरू किया। रियल कश्मीर की युवा टीम में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एएफसी अंडर-16 राष्ट्रीय टीम के ट्रायल के लिए आमंत्रित किया था।

उन्होंने अपने सीनियर करियर की शुरुआत लोनस्टार कश्मीर से की, जिसके बाद 2021 में दिल्ली एफसी से जुड़े। वहां उन्होंने आई-लीग क्वालिफायर और डूरंड कप में हिस्सा लिया।

इसके बाद रियल कश्मीर और डाउनटाउन हीरोज के लिए खेलने के बाद वह दोबारा रियल कश्मीर लौटे और टीम के प्रमुख मिडफील्डरों में अपनी जगह बनाई। उनके नेतृत्व गुणों को देखते हुए उन्हें इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 सीज़न के लिए टीम की कप्तानी भी सौंपी गई।

पंजाब एफसी से जुड़ने के बाद मोहम्मद इनाम ने कहा, पंजाब एफसी की जर्सी पहनने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए शानदार अवसर है। मैं मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने और टीम व हमारे समर्थकों के साथ कई यादगार पल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।