द इंडियन व्यू

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव, ध्रुव जुरेल बने पंत का रिप्लेसमेंट

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ा फैसला किया है। पंत की गैरमौजूदगी में उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, इस पर चल रही अटकलों के बीच अब स्थिति साफ होती नजर आ रही है। मिली…

Ragwendra P Singh
January 11, 2026
2 min read
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव, ध्रुव जुरेल बने पंत का रिप्लेसमेंट

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ा फैसला किया है। पंत की गैरमौजूदगी में उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, इस पर चल रही अटकलों के बीच अब स्थिति साफ होती नजर आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के उभरते हुए सितारे ध्रुव जुरेल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और रनों की झड़ी लगा रहे हैं, जिसका इनाम उन्हें अब राष्ट्रीय टीम में जगह के रूप में मिला है।

ध्रुव जुरेल भी ऋषभ पंत की तरह विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और टीम मैनेजमेंट को उनसे मिडिल ऑर्डर में मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके चयन से टीम इंडिया को एक युवा और भरोसेमंद विकल्प मिला है।

ध्रुव जुरेल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में वह उत्तर प्रदेश टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। जुरेल ने उत्तर प्रदेश के लिए 7 मैचों में 90 से अधिक की औसत से कुल 558 रन बनाए हैं।

साभार : गूगल

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के इस सत्र में ध्रुव जुरेल ने 7 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। इसके अलावा, उन्होंने कप्तान के तौर पर भी टीम की जिम्मेदारी संभाली और अपने प्रदर्शन से नेतृत्व क्षमता का भी शानदार परिचय दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ऋषभ पंत को टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा। शनिवार को वडोदरा के क्रिकेट स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें चोट लग गई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

https://twitter.com/BCCI/status/2010213522723197421

ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन के दौरान थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय एक तेज गेंद पंत के शरीर पर कमर के ठीक ऊपर, वेस्ट के पास जा लगी। गेंद लगने के बाद पंत को असहजता महसूस हुई और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा।

चोट की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।