न्यूजीलैंड की हार में पावरप्ले और गेंदबाजी रही कमजोर : डैरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने बोला कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में उनकी टीम ने दोनों पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिसके कारण उसे सात विकेट से हार मिली। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली…

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने बोला कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में उनकी टीम ने दोनों पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिसके कारण उसे सात विकेट से हार मिली। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली हार भी थी।
मैच के बाद मिचेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दोनों पावरप्ले में हमने मैच को अपने हाथ से जाने दिया। बल्लेबाजी में हमने शुरुआत में ही कुछ ज्यादा विकेट गंवा दिए और बीच के ओवरों में हमने खुद को सीमित रखा। इसके बाद गेंदबाजी में भी हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जितना कर सकते थे।’’
न्यूजीलैंड ने शुरू में ही काफी विकेट गंवा दिए थे, लेकिन वह आखिर में सात विकेट पर 175 रन बनाने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
मिचेल ने कहा, ‘‘हमने अपनी पारी को संवारा और डेथ ओवरों में फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन हम 200 रन के उस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके जो हम चाहते थे। हम इससे अधिक रन बनाना चाहते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब दो टीमें एक-दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रही हों तो यह टी20 क्रिकेट का स्वभाव है। कोई न कोई जीतेगा, कोई न कोई हारेगा। दुर्भाग्य से आज रात हम हार गए।’’ मिचेल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। उन्होंने विशेष रूप से विविधताओं के साथ गेंदबाजी करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि उनके गेंदबाजों, खासकर मार्को (यानसन) ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। देखकर साफ पता चलता था कि वे पहले भी इस पिच पर खेल चुके हैं। उनकी रणनीति और खेलने का तरीका स्पष्ट था। मैं उनकी सराहना करता हूं।’’
न्यूजीलैंड की पारी के आखिर में जब चौके-छक्के लगना बंद हो गए, तो मिचेल ने उस महत्वपूर्ण क्षण को खेल के स्वाभाविक उतार-चढ़ाव का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी हमारे शॉट छक्के के लिए जाते हैं, कभी-कभी सीमा रेखा पर कैच हो जाते हैं।
शुरुआती विकेट गिरने के बाद हमने एक मजबूत आधार बनाया और ऐसी स्थिति में पहुंच गए जहां हम फिर से उन्हें दबाव में डालना चाहते थे। लेकिन कुछ छोटे-छोटे पल हमारे पक्ष में नहीं रहे और हम वह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए जो हम चाहते थे।’’
मिचेल ने नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के माहौल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत में न्यूजीलैंड को भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक खूबसूरत मैदान है। हम लगभग छह सप्ताह से भारत में हैं और हमें यहां दर्शकों का बहुत समर्थन मिला है। हमें लगता है कि भारत के बाद हम उनकी दूसरी सबसे पसंदीदा टीम हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
