द इंडियन व्यू

नेवेस की चमक, मेस्सी की टीम ढेर: पीएसजी ने इंटर मियामी को 4-0 से हराया

जोआओ नेवेस ने पेरिस सेंट जर्मेन के लिए दो गोल किए जिससे चैंपियंस लीग के चैंपियन ने विश्व के महानतम खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली इंटर मियामी को 4-0 से हराकर शान से क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
नेवेस की चमक, मेस्सी की टीम ढेर: पीएसजी ने इंटर मियामी को 4-0 से हराया

जोआओ नेवेस ने पेरिस सेंट जर्मेन के लिए दो गोल किए जिससे चैंपियंस लीग के चैंपियन ने विश्व के महानतम खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली इंटर मियामी को 4-0 से हराकर शान से क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

@PSG_English

मेस्सी उस टीम में हैं, जहां उन्होंने अपने शानदार करियर के अंतिम चरण में मेजर लीग सॉकर में जाने से पहले दो सत्र बिताए थे। अटलांटा के मर्सिडीज बेंज स्टेडियम में 65,574 दर्शकों के अपार समर्थन के बावजूद अर्जेंटीना का स्टार खिलाड़ी कुछ कमाल नहीं कर पाया और उनकी टीम को बड़ी हार मिली।

नेवेस ने मैच के छठे मिनट में अपना पहला गोल दागा। पुर्तगाल के इस मिडफील्डर ने 39वें मिनट में एक और गोल किया। इंटर मियामी पहले हाफ के अंतिम चरण में पूरी तरह से बिखर गया और उसने आत्मघाती गोल कर दिया। अचरफ हकीमी ने स्टॉपेज टाइम में एक और गोल करके पीएसजी को मध्यांतर से पहले चार गोल की बढ़त दिला दी।

पीएसजी की इस जीत ने एक महीने पहले खेले गए चैंपियंस लीग के फाइनल की याद ताजा कर दी जब फ्रांस के इस क्लब ने इंटर मिलान को 5-0 से हराकर पहली बार यूरोपीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

क्वार्टर फाइनल में पीएसजी का मुकाबला शनिवार को अटलांटा में बायर्न म्यूनिख से होगा। जर्मन क्लब ने अंतिम 16 के एक अन्य मैच में ब्राजील के फ्लेमेंगो को 4-2 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।