नेपाल के पूर्व राजपरिवार को राजदरबार में प्रवेश की अनुमति नहीं
काठमांडू : नेपाल सरकार ने देश के पूर्व राजपरिवार को राजदरबार में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है। पूर्व राजपरिवार की तरफ से राजदरबार में सोमवार को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिस पर सरकार ने रोक लगा दी…

काठमांडू : नेपाल सरकार ने देश के पूर्व राजपरिवार को राजदरबार में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है। पूर्व राजपरिवार की तरफ से राजदरबार में सोमवार को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिस पर सरकार ने रोक लगा दी है।
नेपाल में राजपरिवार के हत्याकांड की बरसी पर राजदरबार के सदस्यों द्वारा सोमवार को दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके लिए पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह ट्रस्ट की तरफ से सभी को इसमें सहभागी होने की अपील की गई थी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी लेकिन रविवार शाम अचानक नेपाल सरकार की तरफ से पूर्व राजपरिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है।
नेपाल ट्रस्ट के अधीन रहे राजदरबार में किसी भी तरह के कार्यक्रम की अनुमति किसी को नहीं है- इस तरह की सूचना जारी कर राजपरिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम को रोका गया है। ट्रस्ट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राजदरबार के आसपास के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा जारी किया गया है इसलिए राजदरबार में किसी भी तरह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा रही है।
1 जून 2001 की शाम को नारायणहिटी राजदरबार के भीतर ही नेपाल के तत्कालीन राजा वीरेंद्र सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह की तरफ से दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सरकार द्वारा इस कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि यह कार्यक्रम अब राजदरबार में न होकर कहीं और किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
