द इंडियन व्यू

नेट में बुमराह से पंगा मतलब खतरा : केएल राहुल का मजेदार खुलासा

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें छेड़ना खतरे से खाली नहीं होगा। उन्होंने माना कि नेट में बुमराह की गेंदों को खेलते वक्त ज्यादातर बल्लेबाज बहुत…

Ragwendra P Singh
November 18, 2025
2 min read
नेट में बुमराह से पंगा मतलब खतरा : केएल राहुल का मजेदार खुलासा

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें छेड़ना खतरे से खाली नहीं होगा।

उन्होंने माना कि नेट में बुमराह की गेंदों को खेलते वक्त ज्यादातर बल्लेबाज बहुत सावधानी बरतते हैं। वह कोई ऐसा वैसा शॉट खेलने से बचते हैं जिससे बुमराह का ईगो हर्ट हो जाए। वो दांत पीसता रहता है, अगर वो बिदक गया तो अगली गेंद पर मुश्किल हो जाएगी।

एक यूट्यूब चैनल पर जब मेजबान जतिन सप्रू ने केएल राहुल से कहा कि आईपीएल में तो आपने बुमराह की गेंदों पर खूब रन बटोरे हैं तब स्टार बैटर ने बहुत मजेदार जवाब दिया।

साभार : गूगल

केएल राहुल ने कहा, 'मैं सहमत नहीं होऊंगा क्योंकि अगली बार नेट में वो मेरा सिर फोड़ देगा। वो अगले सेशन में मेरा सिर या मेरा अंगूठा तोड़ देगा। इसलिए मैं कुछ नहीं कह रहा हूं। नो कॉमेंट।'

सप्रू ने इस दौरान उनसे पूछा कि नेट में अगर कोई बुमराह की गेंद पर करारा शॉट लगा देता है तो क्या स्टार पेसर को गुस्सा आता है? इसके जवाब में केएल राहुल ने कहा, 'बहुत, बहुत नाराज हो जाता है। लेकिन सबसे पहले तो ये जानिए कि नेट में उस पर शॉट लगाना आसान नहीं होता। बहुत कम लोग ही ऐसा कर पाते हैं।'

केएल राहुल ने कहा कि बुमराह जैसे मैचों में गेंदबाजी करते हैं, उसी शिद्दत से नेट में भी गेंदें फेंकते हैं। उन्होंने कहा, 'वो तो दांत पीसता ही रहता है। हर समय जब आप उसका चेहरा देखेंगे वो जैसे मुकाबले के लिए तैयार रहता है...कभी-कभी हमें कहना पड़ता है, यार बुमराह हम एक ही टीम में हैं। ठीक है।

नेट में हासिल किए गए विकेट की गिनती नहीं होती, तब वह हंसता है। मैं अक्सर ये कहकर उसे शांत कराता हूं कि बॉर, आपको खेलना नामुमकिन है। आप बहुत अच्छे हैं, गेंद थोड़ा धीमा फेंको यार।'

बुमराह को सबसे खतरनाक गेंदबाज करार देते हुए केएल राहुल ने कहा, 'निश्चित तौर पर वो ऐसे गेंदबाज हैं जिनको हिट करना सबसे मुश्किल है।

मैं सोचता हूं कि हम तो उसे हमेशा खेलते हैं, उसके ऐक्शन और वह कब कैसे गेंद रिलीज करता है, उससे लगभग परिचित हैं लेकिन विपक्षी टीम के बल्लेबाज के लिए, दूसरे देश के बल्लेबाज के लिए उन्हें खेलना बहुत मुश्किल है। वो तो पहले उनके खिलाफ विकेट बचाएगा। उसके बाद रन बनाने के बारे में सोचेगा। उन्हें खेलना बहुत मुश्किल है।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।