नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक में रचा इतिहास, 86.18 मीटर का सुनहरा थ्रो
स्टार भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शनिवार को एनसी क्लासिक 2025 में कमाल कर दिया। उन्होंने प्रतियोगिता का पहला खिताब अपने नाम कर लिया है। नीरज प्रतियोगिता के मेजबान थे। @nc_classic नीरज पुरुषों की भाला फेंक…

स्टार भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शनिवार को एनसी क्लासिक 2025 में कमाल कर दिया। उन्होंने प्रतियोगिता का पहला खिताब अपने नाम कर लिया है। नीरज प्रतियोगिता के मेजबान थे।

नीरज पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 86.18 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। उन्होंने बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में जोश से भरे माहौल में अपना दबदबा बनाया। नीरज किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान के रूप में भाग लेने वाले पहले भारतीय हैं। एनसी क्लासिक को विश्व एथलेटिक्स द्वारा कैटेगरी ए का दर्जा दिया गया है।
दोहरे ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज ने शुरुआत एक फाउल थ्रो के साथ की। उन्होंने दूसरे प्रयास में 82.99 मीटर दूरे भाला फेंका। उन्होंने तीसरे प्रयास में 86.18 मीटर का थ्रो किया, जो बेस्ट रहा। इसके बाद, उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में दोनों हाथ हवा को ऊपर उठाकर जश्न मनाया।
स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और शोर मचाकर उनके हौसले को बढ़ाया। उनका चौथा थ्रो फाउल रहा भारतीय स्टार का पांचवां थ्रो 84.07 मीटर दूर गया। वहीं, भारतीय स्टार का छठा और आखिरी थ्रो 82.22 मीटर का था।
यह उनका तीसरा खिताब है। नीराज ने इससे पहले पेरिस डायमंड लीग (20 जून) और पोलैंड के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक (24 जून) में खिताब जीता था। केन्या के जूलियस येगो दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 84.51 मीटर दूरा फाला फेंका।
श्रीलंका के रूमेश पथिरगे (84.34 मीटर थ्रो) तीसरा नंहर पर फिनिश किया। भारत के सचिन यादव चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 82.33 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने इस प्रतियोगिता को जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से आयोजित किया गया था। इसे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने मंजूरी दी थी।
नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता में 12 भाला फेंक खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सात शीर्ष अंतरराष्ट्रीय भाला फेंकने वाले खिलाड़ी थे। इसमें चोपड़ा सहित पांच भारतीय खिलाड़ियों ने भी चुनौती पेश की।
नीरज ने स्वीडन के पोल वॉल्टर अर्मांडो डुप्लांटिस और कीनिया के लंबी दूरी के धावक किपचोगे कीनो से प्रेरणा ली है, जिनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट मोंडो क्लासिक और किप कीनो क्लासिक होते हैं।
एनसी क्लासिक पहले 24 मई को हरियाणा के पंचकूला में होना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों की जरूरत के अनुसार लाइट की व्यवस्था नहीं होने से इसे बेंगलुरु में कराने का फैसला किया गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
