द इंडियन व्यू

नीरज चोपड़ा को सेना में मिला बड़ा सम्मान, बने लेफ्टिनेंट कर्नल

दो बार ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को इंडियन आर्मी में अब एक बड़ा ओहदा मिला है। अब तक उनको सम्मान के तौर पर जूनियर कमीशन्ड अधिकारी का पद दिया गया था, लेकिन अब से वे लेफ्टिनेंट…

Ragwendra P Singh
October 22, 2025
2 min read
नीरज चोपड़ा को सेना में मिला बड़ा सम्मान, बने लेफ्टिनेंट कर्नल

दो बार ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को इंडियन आर्मी में अब एक बड़ा ओहदा मिला है। अब तक उनको सम्मान के तौर पर जूनियर कमीशन्ड अधिकारी का पद दिया गया था, लेकिन अब से वे लेफ्टिनेंट कर्नल कहलाए जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में नीरज चोपड़ा को बुधवार 22 अक्टूबर को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई।

भारत के राजपत्र के अनुसार, यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हुई। नीरज 26 अगस्त, 2016 को नायब सूबेदार के पद पर एक जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए थे।

@SpokespersonMoD

दो साल बाद, एथलेटिक्स में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया और फिर 2021 में खेल के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नीरज चोपड़ा को 2021 में सूबेदार के पद पर भी प्रमोट किया गया। टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद, 27 वर्षीय भारतीय एथलीट को 2022 में भारतीय सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

उन्हें 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर प्रमोट किया गया और उसी वर्ष, भारतीय भाला फेंक के इस दिग्गज को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल उन्होंने हासिल किया था। इससे पहले 2018 में इनडोनेशिया में एशियाई गेम्स में उनको गोल्ड मेडल मिला था।

https://twitter.com/SpokespersonMoD/status/1980911743149957163

2024 के ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। पाकिस्तान अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा भी कई और बड़े मेडल उनके नाम दर्ज है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी वे गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। हालांकि, इस साल उनका प्रदर्शन चोट के कारण अच्छा नहीं था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।