द इंडियन व्यू

नाटकीय मुकाबले में चेल्सी ने बेनफिका को हराया, क्वार्टर फाइनल में पाल्मेरास से होगी भिड़ंत

क्रिस्टोफर एनकुंकू ने रिबाउंड पर गोल किया, चेल्सी ने बेनफिका को 4-1 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में खराब मौसम और बिजली कड़कने से व्यवधान पड़ा और इसे पूरा होने में पांच…

Ragwendra P Singh
June 29, 2025
2 min read
नाटकीय मुकाबले में चेल्सी ने बेनफिका को हराया, क्वार्टर फाइनल में पाल्मेरास से होगी भिड़ंत

क्रिस्टोफर एनकुंकू ने रिबाउंड पर गोल किया, चेल्सी ने बेनफिका को 4-1 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इस मैच में खराब मौसम और बिजली कड़कने से व्यवधान पड़ा और इसे पूरा होने में पांच घंटे लगे। चेल्सी क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को फिलाडेल्फिया में पाल्मेरास से भिड़ेगा।

@ChelseaFC

पाल्मेरास ने शनिवार को खेले गए अंतिम 16 के एक अन्य मैच में बोटाफोगो को 1-0 से हराया। दोनों टीम निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थी। एनकुंकू ने 108वें मिनट में गोल करके चेल्सी को बढ़त दिलाई। पेड्रो नेटो और किरनान डेव्सबरी हॉल ने अतिरिक्त समय में गोल करके चेल्सी की बड़ी जीत पक्की की।

रीस जेम्स ने 64वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके चेल्सी को 1-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन खेल समाप्त होने में जब चार मिनट का समय बचा था तब बिजली कड़कने के कारण मैच रोक दिया गया और इसके फिर से शुरू होने में दो घंटे की देरी हुई।

इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो बेनफिका को इंजरी टाइम में पेनल्टी मिली क्योंकि गेंद मालो गुस्टो के हाथ से टकरा गई थी। एंजेल डि मारिया ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया।

फिलाडेल्फिया में पॉलिन्हो ने अतिरिक्त समय में दो डिफेंडरों के बीच से गोल करते हुए गोल दागा जिससे पाल्मेरास ने ब्राजील के लीग प्रतिद्वंद्वी बोटाफोगो को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर थी जिसके बाद पॉलिन्हो ने 100वें मिनट में गोल किया जो अंत में निर्णायक रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।