नाओमी ओसाका ने ऑकलैंड डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, अब यूनाइटेड कप में जापान के लिए खेलेंगी
वेलिंगटन : चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका ने जनवरी में होने वाले ऑकलैंड के एएसबी क्लासिक डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ओसाका अब न्यूज़ीलैंड के बजाय ऑस्ट्रेलिया में होने वाले यूनाइटेड कप…

वेलिंगटन : चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका ने जनवरी में होने वाले ऑकलैंड के एएसबी क्लासिक डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ओसाका अब न्यूज़ीलैंड के बजाय ऑस्ट्रेलिया में होने वाले यूनाइटेड कप 2026 में जापान का प्रतिनिधित्व करेंगी।ओसाका ने सितंबर में घोषणा की थी कि वह अपनी 2026 सीज़न की शुरुआत ऑकलैंड से करेंगी, जहाँ उन्होंने इस साल की शुरुआत में फाइनल तक पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन अब उन्होंने टूर्नामेंट निदेशक निकोलस लैम्पेरिन को सूचित किया कि वह अपना प्री-ऑस्ट्रेलियन ओपन तैयारी चरण ऑस्ट्रेलिया में ही शुरू करना चाहती हैं।यूनाइटेड कप में ओसाका जापान की टीम में शिंटारो मोचिज़ुकी के साथ खेलेंगी। टूर्नामेंट 2 से 11 जनवरी तक पर्थ में होगा, और ग्रुप स्टेज में जापान का सामना ब्रिटेन और ग्रीस से होगा।गौरतलब है कि साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 18 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
