नशे के चलते जिम्बाब्वे टीम से बाहर हुए सीन विलियम्स
क्रिकेटरों को बहुत ही अनुशासित माना जाता है, क्योंकि उनको लंबे समय तक मैदान पर रहने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। यही कारण है कि वह नशेबाजी से दूर रहते हैं, क्योंकि इससे उनके करियर पर खतरा हो जाता है, लेकिन जिम्बाब्वे…

क्रिकेटरों को बहुत ही अनुशासित माना जाता है, क्योंकि उनको लंबे समय तक मैदान पर रहने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। यही कारण है कि वह नशेबाजी से दूर रहते हैं, क्योंकि इससे उनके करियर पर खतरा हो जाता है, लेकिन जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर सीन विलियम्स ये बात शायद भूल गए।
करियर के अंतिम पड़ाव पर आकर उनको अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वे नशेबाजी के शिकार हो चुके हैं। इसी बुरी लत की वजह से उनको टीम से बाहर कर दिया गया है। आगे भी सिलेक्शन होने की संभावना कम है।
जिम्बाब्वे के लिए 273 इंटरनेशनल मैच खेल चुके सीन विलियम्स पर नेशनल टीम में सिलेक्शन के लिए विचार नहीं किया जाएगा। सीन विलियम्स का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रिन्यू नहीं होगा।

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने कहा कि उन्होंने बताया कि वह नशे की लत से जूझ रहे हैं। एक बयान में जेडसी ने “अनुशासनात्मक मुद्दों और बार-बार अनुपलब्धता के इतिहास का उल्लेख किया, जिसने टीम की तैयारियों और प्रदर्शन को प्रभावित किया है।”
39 वर्षीय सीन विलियम्स ने 20 साल से ज्यादा के अंतरराष्ट्रीय करियर में जिम्बाब्वे के लिए सभी प्रारूपों में 273 मैच खेले हैं, लेकिन जिम्बाब्वे क्रिकेट ने पुष्टि की है कि उनका अनुबंध 2025 के बाद नवीनीकृत नहीं किया जाएगा।
विलियम्स ने हाल ही में पुरुष टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर "व्यक्तिगत कारणों" का हवाला देते हुए जिम्बाब्वे टीम से नाम वापस ले लिया था।
मंगलवार 4 नवंबर को, जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने खुलासा किया कि उन्होंने उनकी अनुपलब्धता का कारण जानने के लिए एक आंतरिक जांच की थी, जिसके बाद विलियम्स ने बोर्ड को बताया कि वह नशीली दवाओं की लत से जूझ रहे हैं और स्वेच्छा से पुनर्वास केंद्र में भर्ती हुए हैं।
2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से विलियम्स ने जिम्बाब्वे के लिए सभी प्रारूपों में 8000 से अधिक रन बनाए हैं। वनडे में उनका प्रदर्शन सबसे ज्यादा रहा, उन्होंने 37.53 की औसत से 5217 रन बनाए, जिसमें आठ शतक और 37 अर्धशतक भी हैं। इस साल की शुरुआत में, वह जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़कर सबसे लंबे समय तक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
