द इंडियन व्यू

नए सत्र में बीसीसीआई का बड़ा बदलाव: शुभमन गिल A ग्रेड में, पांच खिलाड़ी बाहर

बीसीसीआई ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों का ताजा कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हुआ है क्योंकि अब यह दोनों दिग्गज सिर्फ एक ही फॉर्मेट वनडे क्रिकेट में…

Ragwendra P Singh
February 10, 2026
2 min read

बीसीसीआई ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों का ताजा कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हुआ है क्योंकि अब यह दोनों दिग्गज सिर्फ एक ही फॉर्मेट वनडे क्रिकेट में एक्टिव है।

दोनों ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप से तो 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। बीसीसीआई ने इस बार A+ कैटेगरी को भी हटा दिया है। अब A कैटेगरी में टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल है।

बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 5 खिलाड़ियों की छुट्टी हुई है, जबकि एक नए चेहरे को जगह मिली है। मोहम्मद शमी, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार और ईशान किशन पिछले साइकिल का हिस्सा होने के बावजूद इस बार लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

पुरुषों की लिस्ट को 34 से घटाकर 30 खिलाड़ियों का कर दिया गया है, और शमी को बाहर किए जाने को एक मजबूत संकेत माना जा रहा है कि वह सेलेक्टर्स की तुरंत की योजनाओं से बाहर हो सकते हैं।

साभार : गूगल

किशन, मुकेश और सरफराज को भी इवैल्यूएशन पीरियड के दौरान एक भी इंटरनेशनल मैच न खेलने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि किशन टी-20 सेटअप में वापस आ गए हैं, लेकिन यह वापसी नए साइकिल में हुई है। एक खास नाम साई सुदर्शन का है, जो सीनियर पुरुष कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में एकमात्र नए खिलाड़ी हैं।

बीसीसीआई ने अभी तक रिटेनरशिप की रकम का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन पहले ग्रुप A की वैल्यू सालाना 5 करोड़ रुपये थी, जबकि ग्रुप B और C को क्रमशः 3 करोड़ और 1 करोड़ रुपये मिलते थे। पहले कि A+ कैटेगरी को खत्म कर दिया गया है।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

ग्रेड ए-शुभमन गिल,जसप्रीत बुमराह,रवींद्र जड़ेजा

ग्रेड बी - विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर

ग्रेड सी - अक्षर पटेल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।