द इंडियन व्यू

ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ए को बढ़त, दक्षिण अफ्रीका ए को 417 रनों का लक्ष्य

ध्रुव जुरेल (नाबाद 127), हर्ष दुबे (84) व कप्तान ऋषभ पंत (65) की अहम पारियों से भारत ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत बना ली। टीम ने सात विकेट पर 382 रन बनाकर पारी घोषित की और दक्षिण अफ्रीका ए को…

Ragwendra P Singh
November 8, 2025
2 min read
ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ए को बढ़त, दक्षिण अफ्रीका ए को 417 रनों का लक्ष्य

ध्रुव जुरेल (नाबाद 127), हर्ष दुबे (84) व कप्तान ऋषभ पंत (65) की अहम पारियों से भारत ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत बना ली। टीम ने सात विकेट पर 382 रन बनाकर पारी घोषित की और दक्षिण अफ्रीका ए को जीत के लिए 417 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

दिन का अंत दक्षिण अफ्रीका ए के 11 ओवर में बिना विकेट खोए 25 रन पर हुआ। जॉर्डन हरमन 15 और लेसेगो सेनोक्वाने 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। मेहमान टीम को अब भी जीत के लिए 392 रनों की जरूरत है। भारत ए ने दिन की शुरुआत 78/3 से की थी और के.एल. राहुल (27) के आउट होने के बाद स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो गई।

कप्तान ऋषभ पंत भी चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए थे। इसी मुश्किल वक्त में ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे ने शानदार जुझारूपन दिखाया। दोनों ने मिलकर तेज़ी से रन जोड़े और स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। हर्ष दुबे 84 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन जुरेल ने पंत के साथ मिलकर 82 रनों की साझेदारी की।

Credit : Screengrab

वापसी करने वाले पंत ने 65 रन बनाए, जबकि जुरेल ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया और नाबाद लौटे। भारत ए ने 89.2 ओवर में सात विकेट पर 382 रन बनाकर पारी घोषित की। दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से ओकुह्ले सेले सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए।

शेपो मोरेकी, टियान वैन वुरेन, प्रीनेलन सुब्रायेन और काइल सिमंड्स को एक-एक सफलता मिली। मैच के चौथे दिन भारत ए की निगाहें दक्षिण अफ्रीका ए को जल्दी आउट कर जीत दर्ज करने पर होंगी, जबकि मेहमान टीम के लिए चुनौती 417 रनों का पहाड़ चढ़ने जितनी बड़ी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।