ध्रुव जुरेल की दमदार नाबाद शतकीय पारी ने बचाई भारत ए की लाज
ध्रुव जुरेल के शानदार शतक ने भारत ए को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन मुश्किलों से उबरने में मदद की। भारत ए की शीर्षक्रम की नाकामी के बावजूद जुरेल की बेहतरीन बल्लेबाजी ने टीम को 255 रन तक पहुंचने…

ध्रुव जुरेल के शानदार शतक ने भारत ए को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन मुश्किलों से उबरने में मदद की। भारत ए की शीर्षक्रम की नाकामी के बावजूद जुरेल की बेहतरीन बल्लेबाजी ने टीम को 255 रन तक पहुंचने में मदद की।
भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट 126 रन पर गंवा दिये थे लेकिन जुरेल (नाबाद 132) और कुलदीप यादव (20) ने आठवें विकेट के लिये 79 रन की साझेदारी की।
जुरेल ने 126 रन की पारी खेली, कुलदीप ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया। जुरेल ने आफ स्पिनर प्रेनेलान सुब्रायेन को लांग आन पर शानदार छक्का जड़ा।

इसी गेंदबाज को स्लॉग स्वीप पर छक्का लगाया। उन्होंने वान वूरेन की गेंद पर एक रन लेकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चौथा शतक पूरा किया।
पिछली सात पारियों में यह उनका तीसरा शतक है। उन्होंने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में शतक बनाया था। साइ सुदर्शन (17), केएल राहुल (19) और कप्तान ऋषभ पंत (24) सस्ते में आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
