धोनी अभी नहीं लेंगे आईपीएल से संन्यास, सीएसके सीईओ ने तोड़ी चुप्पी
महेंद्र सिंह धोनी 44 साल से ऊपर के हो चुके हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल से ज्यादा वक्त बीत गए हैं। इसके बाद भी वह लगातार आईपीएल में खेलते दिखते हैं। पिछले कुछ साल से हर आईपीएल सीजन से पहले…

महेंद्र सिंह धोनी 44 साल से ऊपर के हो चुके हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 5 साल से ज्यादा वक्त बीत गए हैं। इसके बाद भी वह लगातार आईपीएल में खेलते दिखते हैं। पिछले कुछ साल से हर आईपीएल सीजन से पहले ये सवाल उठता ही उठता है कि धोनी इस बार खेलेंगे या नहीं।
सीजन जब शुरू होता है तो वह उसमें खेलते दिखते हैं। 2026 सीजन को लेकर भी यही सवाल है। अब उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि धोनी आईपीएल से संन्यास नहीं लेने जा रहे।
प्रोवोक लाइफस्टाइल ने यूट्यूब पर विश्वनाथन का एक रिकॉर्डेड वीडियो साझा किया जिसमें एक बच्चा पूछता है कि क्या धोनी रिटायर होने जा रहे हैं? इसके जवाब में विश्वनाथन कहते हैं- नहीं, धोनी रिटायर नहीं होने जा रहे। बच्चा फिर पूछता है कि वह कब रिटायर होंगे तब सीएसके के सीईओ कहते हैं- मैं उनसे पूछकर बताऊंगा।

सीएसके सीईओ से सवाल पूछने वाला बच्चा कोई और नहीं बल्कि उनका पोता है। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले आईपीएल सीजन में सीएसके की कप्तानी भी की थी। दरअसल नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट के बीच में ही चोट की वजह से बाहर हो गए थे, उसके बाद धोनी को कप्तानी सौंपी गई थी।
हालांकि सीएसके के लिए पिछला आईपीएल सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई थी और आईपीएल के इतिहास में पहली बार पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रही थी।
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो 2016 और 17 को छोड़ दें तो अब तक हर सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आए हैं।
2016 और 2017 में वह राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स की कप्तानी करते नजर आए थे। धोनी और सीएसके जैसे एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। भारत के इस पूर्व कप्तान ने आईपीएल में अब तक 278 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 5439 रन दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
