धोखाधड़ी मामले में बिजनौर निवासी दंपति के खिलाफ केस दर्ज
मुरादाबाद : थाना मझोला पुलिस ने 14 लाख रुपये लेकर बैनामा न करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोमवार को बिजनौर निवासी दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मझोला के आजाद नगर में इमामबाड़ा के…

मुरादाबाद : थाना मझोला पुलिस ने 14 लाख रुपये लेकर बैनामा न करने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोमवार को बिजनौर निवासी दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मझोला के आजाद नगर में इमामबाड़ा के पास रहने वाले मो. सलमान ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। इसमें उनका आरोप था कि पड़ोस में खाली मकान है। उसका सौदा 14 लाख रुपये में मुर्सलीन, उसकी पत्नी फरहा और बढ़ापुर निवासी गुड्डू और उसकी पत्नी शबनम से तय हुआ था। दाेनाें दंपति ने बैनामा से पहले 14 लाख रुपये लिए थे। रकम मिलने के बाद आरोपितों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। आराेपिताें से रुपये मांगे ती कोई जवाब नहीं मिला। काफी कहने पर भी जब बैनामा नहीं हुआ ताे पुलिस से शिकायत करनी पड़ी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर, विवेचना शुरू कर दी गई है।----------------
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
