द इंडियन व्यू

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में गोली लगी

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार सुबह को मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन पर एक छात्रा से…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
2 min read
दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में गोली लगी

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार सुबह को मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उन पर एक छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक युवराज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्लू उर्फ मनोज यादव निवासी मवई, थाना कोतवाली नगर तथा अनिल वर्मा पुत्र जयकरन निवासी थाना बबेरू के रूप में हुई है। उनके पास से दो अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो बरामद किया गया है।

एएसपी ने बताया कि

घटना दो अगस्त की है। देरशाम छात्रा ऑटो में बैठकर अपने घर जा रही थी। ऑटो चालक और उसमें बैठे एक अन्य व्यक्ति ने बहाने से उसे सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के पिता ने देर रात थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मुठभेड़ में दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के दोनों घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…