दिल छू लेने वाली जीत: आँसुओं में डूबा टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम
वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी जीतने का भारत का सपना अकसर ऑस्ट्रेलिया ने चकनाचूर किया है। इस बार भारत की बेटियों ने ऑस्ट्रेलिया के घमंड को तोड़ते हुए हिसाब बराबर कर दिया है। चाहे मेंस क्रिकेट हो या वुमेंस क्रिकेट, आईसीसी…
वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी जीतने का भारत का सपना अकसर ऑस्ट्रेलिया ने चकनाचूर किया है। इस बार भारत की बेटियों ने ऑस्ट्रेलिया के घमंड को तोड़ते हुए हिसाब बराबर कर दिया है। चाहे मेंस क्रिकेट हो या वुमेंस क्रिकेट, आईसीसी टूर्नामेंट्स में ऑस्ट्रेलिया हमेशा भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।
वर्ल्ड कप 2003 और 2023 के फाइनल की हार आज भी दर्द देती है। मगर भारत की बेटिंयों ने इस बार ऑस्ट्रेलिया को वो जख्म दिया है जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। भारत ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 339 रनों का विशाल टारगेट रखा था।
भारत ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में कभी 265 से अधिक रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज नहीं किया था, वहीं वर्ल्ड कप के इतिहास में हाईएस्ट टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड 331 रनों का था। मगर गुरुवार, 30 अक्टूबर की रात इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए भारत ने इतिहास रचा। जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार शतक जड़ते हुए भारत को जीत दिलाई।

टीम इंडिया के इस जीत के बाद भारतीय कैंप में खुशियों के आंसू का सैलाब देखने को मिला। कप्तान हरमनप्रीत कौर डगआउट में फूट-फूट कर रोंई, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने मैदान पर ही अपने आंसू बहाए।
भारत की जीत के सेलिब्रेशन का वीडियो आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सलामी बैटर फीबी लिचफील्ड (119) के शतक के दम पर 338 रन बोर्ड पर लगाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए लिचफील्ड के अलावा अनुभवी बैटर ऐलिस पैरी (77) और एशले गार्डनर (45 गेंदों पर 63) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में श्री चरणी सबसे किफायती रहीं, जिन्होंने 10 ओवर के कोटे में 49 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। वहीं दीप्ति ने अंत में ऑस्ट्रेलियाई बैटर्स पर लगाम कसी। उन्हें भी इस मैच में दो विकेट मिले।
भारत के लिए इस स्कोर को चेज करना आसान नहीं था, क्योंकि टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में कभी 265 रनों से ज्यादा रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज नहीं किया था।
वहीं वनडे वर्ल्ड कप में भी हाईएस्ट टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड 331 रनों का थोा। मगर इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए भारत ने जेमिमा रोड्रिक्स (127) के नाबाद शतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की 89 रनों की पारी के दम पर 9 गेंदें शेष रहते ही इस स्कोर को चेज किया और इतिहास रचा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धूल चटाई।
जेमिमा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारत का अब फाइनल में मुकाबला साउथ अफ्रीका से 2 नवंबर को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
