द इंडियन व्यू

दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 में एक बार फिर दिखेगा ऋषभ पंत का जलवा

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 के आगामी सीजन से पहले सेमीफाइनलिस्ट टीम पुरानी दिल्ली 6 ने अपने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को एक बार फिर टीम में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा की है। पंत की वापसी से…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 में एक बार फिर दिखेगा ऋषभ पंत का जलवा

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 के आगामी सीजन से पहले सेमीफाइनलिस्ट टीम पुरानी दिल्ली 6 ने अपने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को एक बार फिर टीम में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा की है। पंत की वापसी से टीम को एक बार फिर नेतृत्व, अनुभव और आक्रामकता का जबरदस्त संबल मिलेगा।

डीपीएल 2024 में पुरानी दिल्ली 6 का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा था। टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने से खिताबी दौड़ वहीं थम गई। अब टीम पूरी तैयारी और नई ऊर्जा के साथ खिताब जीतने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। टीम के मालिक आकाश नांगिया ने गुरुवार को ऋषभ पंत को लेकर एक बयान में कहा, “ऋषभ सिर्फ एक विश्वस्तरीय क्रिकेटर नहीं, बल्कि पुरानी दिल्ली 6 की आत्मा हैं। उनकी मौजूदगी टीम में जुनून और आत्मविश्वास भरती है। पिछली बार हम खिताब के बेहद करीब थे। इस बार हमारा फोकस सिर्फ ट्रॉफी पर है।”

उन्होंने कहा,“डीपीएल युवाओं के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मंच है। दिग्वेश राठी, प्रियांश आर्या जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने यहीं से सफर शुरू किया। मैं आयोजन समिति, विशेष रूप से रोहन जेटली और डीडीसीए का आभार व्यक्त करता हूं। पुरानी दिल्ली 6 मेरे लिए एक परिवार की तरह है, और इस बार हम ट्रॉफी के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।”

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने 2025 सीज़न से डीपीएल में दो नई पुरुष फ्रेंचाइज़ियों आउटर दिल्ली और न्यू दिल्ली को शामिल करने की घोषणा की है। अब कुल टीमों की संख्या 6 से बढ़कर 8 हो जाएगी, जिससे प्रतिस्पर्धा और रोमांच दोनों दोगुना होने की उम्मीद है।

नीलामी और शेड्यूल

पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी: 6 जुलाई, दिल्ली

महिला खिलाड़ियों की नीलामी: 7 जुलाई, दिल्ली

मैचों का शेड्यूल और तारीखें: नीलामी के बाद घोषित किए जाएंगे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।