द इंडियन व्यू

दिल्ली कार विस्फोट को लेकर हल्द्वानी से इमाम को उठाने के बाद नैनीताल में भी इमाम से हुई पूछताछ

नैनीताल : दिल्ली में कार विस्फोट की जांच के सिलसिले में हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र से इमाम मौलाना मोहम्मद आसिम कासमी की गिरफ्तारी के बाद पूरे उत्तराखण्ड में पुलिस सतर्क है। जांच के दौरान संभावित नेटवर्क और संपर्कों की…

Ragwendra P Singh
November 29, 2025
1 min read
दिल्ली कार विस्फोट को लेकर हल्द्वानी से इमाम को उठाने के बाद नैनीताल में भी इमाम से हुई पूछताछ

नैनीताल : दिल्ली में कार विस्फोट की जांच के सिलसिले में हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र से इमाम मौलाना मोहम्मद आसिम कासमी की गिरफ्तारी के बाद पूरे उत्तराखण्ड में पुलिस सतर्क है। जांच के दौरान संभावित नेटवर्क और संपर्कों की पड़ताल किए जाने से नैनीताल में भी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।खबर है कि जनपद मुख्यालय नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र की छोटी मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद नईम से भी पुलिस, एलआईयू और स्वान दल की संयुक्त टीम ने कई घंटे तक मस्जिद में पूछताछ की है। मस्जिद परिसर व आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया गया है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी में एनआईए की हिरासत में इमाम कासमी की नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र की मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद नईम से नजदीकी रिश्तेदार है। पुलिस की इमाम से पूछताछ को लेकर क्षेत्र में हलचल का माहौल है। पुलिस अधिकारी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। कई अधिकारियों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।