द इंडियन व्यू

दिग्गजों को पछाड़कर उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह बनीं महिला एकल चैंपियन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली शटलर मानसी सिंह ने योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में महिला एकल की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर प्रदेश का नाम रोशन किया। गत 7 से 14 जुलाई तक कोचीन (केरल)…

Ragwendra P Singh
July 15, 2026
2 min read
दिग्गजों को पछाड़कर उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह बनीं महिला एकल चैंपियन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली शटलर मानसी सिंह ने योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में महिला एकल की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर प्रदेश का नाम रोशन किया। गत 7 से 14 जुलाई तक कोचीन (केरल) में आयोजित इस टूर्नामेंट में मानसी ने कई शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतरीन तकनीक, सटीक रणनीति और शानदार आत्मविश्वास का परिचय दिया।

मानसी ने महिला एकल फाइनल में गुजरात की श्रेया लेले को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 15-13, 14-16, 16-14 से हराया। यह मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें मानसी ने पहला गेम जीतने के बाद दूसरा गेम गंवा दिया। फिर मानसी ने दबाव के क्षणों में संयम बनाए रखा और निर्णायक तीसरे गेम में अपनी रणनीतिक समझ तथा मानसिक दृढ़ता के दम पर जीत दर्ज की।

मानसी का यह खिताब उनके कॅरियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मानसी की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन ने खुशी जताई। मानसी की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन ने खुशी जताई। मानसी को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल, अध्यक्ष विराज सागर दास और सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि मानसी सिंह की यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन के लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। उनकी सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देगी।

अध्यक्ष विराज सागर दास ने कहा कि मानसी ने पूरे टूर्नामेंट में जिस आत्मविश्वास और जुझारूपन का प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है। हमें विश्वास है कि वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह ने कहा कि मानसी सिंह की यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। हमें पूरा भरोसा है कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश के लिए कई और उपलब्धियां हासिल करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।