दाविदे अंचेलोटी बने बोटाफोगो के नए कोच
रियो डी जनेरियो : ब्राजील की शीर्ष फुटबॉल लीग सीरी ए की प्रमुख क्लब बोटाफोगो ने मंगलवार को दाविदे अंचेलोटी को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। दाविदे, ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच कार्लो अंचेलोटी…

रियो डी जनेरियो : ब्राजील की शीर्ष फुटबॉल लीग सीरी ए की प्रमुख क्लब बोटाफोगो ने मंगलवार को दाविदे अंचेलोटी को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। दाविदे, ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच कार्लो अंचेलोटी के बेटे हैं।
35 वर्षीय दाविदे ने दिसंबर 2026 तक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है, "दाविदे अंचेलोटी की नियुक्ति हमारे खेल परियोजना को सशक्त करने की दिशा में एक और रणनीतिक कदम है, जो नवाचार, महत्वाकांक्षा और अंतरराष्ट्रीय पहचान पर आधारित है।"
दाविदे के साथ लुइस टेवेनेट और एंड्रयू मैंगन सहायक कोच के रूप में जुड़ेंगे।
यह दाविदे अंचेलोटी का मुख्य कोच के रूप में पहला कार्यकाल होगा। इससे पहले वे अपने पिता कार्लो अंचेलोटी के साथ नापोली, एवर्टन, बायर्न म्यूनिख, रियल मैड्रिड और फिलहाल ब्राजील राष्ट्रीय टीम में सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह ब्राजील टीम में अपनी वर्तमान भूमिका को भी बनाए रखेंगे।
बोटाफोगो ने फीफा क्लब वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पिछले सप्ताह अपने कोच रेनातो पाइव को बर्खास्त कर दिया था। क्लब ने पिछले सीजन में ब्राज़ीलियन सीरी ए और कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब जीते थे।
फिलहाल बोटाफोगो ब्राजील की 20 टीमों वाली शीर्ष लीग में आठवें स्थान पर है और अगस्त में इक्वाडोर की एलडीयू क्विटो के खिलाफ कोपा लिबर्टाडोरेस के प्री-क्वार्टर फाइनल में भिड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
