द इंडियन व्यू

दहेज हत्या में पति और ससुर गिरफ्तार, विवाहिता को जलाकर मारने का मामला

नई दिल्ली : चार महीने पहले शादी के जोड़े में सजी थी मृतका वत्सला - छह जून की है घटना, चार दिन बाद आरोपित सलाखों के पीछे मीरजापुर, 11 जून (हि.स.)। जिले में दहेज हत्या के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम…

Ragwendra P Singh
June 11, 2025
2 min read
दहेज हत्या में पति और ससुर गिरफ्तार, विवाहिता को जलाकर मारने का मामला

नई दिल्ली : चार महीने पहले शादी के जोड़े में सजी थी मृतका वत्सला - छह जून की है घटना, चार दिन बाद आरोपित सलाखों के पीछे मीरजापुर, 11 जून (हि.स.)। जिले में दहेज हत्या के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई छह जून को संदिग्ध हालात में जली हुई विवाहिता की मौत के बाद की गई है।पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय वत्सला की शादी 10 फरवरी को अमन सिंह से वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।वत्सला के पिता सूरज वर्मा की तहरीर पर कोतवाली शहर थाने में मामला दर्ज किया गया। मृतका की जलकर मौत को संदेहास्पद मानते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। एसएसपी सोमेन बर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर वासलीगंज से आरोपी पति अमन सिंह और ससुर अनिल कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और यदि अन्य आरोपी सामने आते हैं तो उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…