द इंडियन व्यू

दक्षिण कोरिया ने ली जे-म्योंग पर जताया भरोसा, राष्ट्रपति निर्वाचित

सियोल : दक्षिण कोरिया ने पांच साल के लिए अपना अगला राष्ट्रपति चुन लिया। मतदाताओं ने ली जे-म्योंग पर भरोसा जताया है। पिछले साल दिसंबर में मार्शल लॉ की विवादास्पद घोषणा पर मचे बवाल के बाद हुए उपचुनाव में ली जे-म्योंग को…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
दक्षिण कोरिया ने ली जे-म्योंग पर जताया भरोसा, राष्ट्रपति निर्वाचित

सियोल : दक्षिण कोरिया ने पांच साल के लिए अपना अगला राष्ट्रपति चुन लिया। मतदाताओं ने ली जे-म्योंग पर भरोसा जताया है। पिछले साल दिसंबर में मार्शल लॉ की विवादास्पद घोषणा पर मचे बवाल के बाद हुए उपचुनाव में ली जे-म्योंग को निर्वाचित घोषित किया गया। वह दक्षिण कोरिया की उदारवादी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपीके) के नेता हैं।

द कोरिया टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ली जे-म्योंग ने बुधवार सुबह 6:21 बजे औपचारिक कार्यकाल की शुरुआत की। राष्ट्रीय चुनाव आयोग के उनकी जीत की पुष्टि करते ही उन्हें राष्ट्रपति के रूप में सभी शक्तियां और जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। वह देश की सशस्त्र सेनाओं की कमान भी संभालेंगे।

दक्षिण कोरिया में मंगलवार को हुए उपचुनाव में ली ने 49.42 प्रतिशत वोट प्राप्त किए। प्रमुख रूढ़िवादी पीपुल्स पावर पार्टी के किम मून-सू को 41.15 प्रतिशत और रिफॉर्म पार्टी के ली जुन-सोक को 8.34 प्रतिशत वोट मिले। ली जे-म्योंग ने अपने पहले भाषण में अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने, लोकतंत्र को स्थिर करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष आज उन्हें सैन्य कमान का हस्तांतरण करेंगे। इसके बाद ली के सियोल नेशनल सेमेट्री जाने की उम्मीद है। वह नेशनल असेंबली में सुबह 11 बजे होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। समारोह में लगभग 300 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। अतिथि सूची में प्रमुख राज्य संस्थानों, विधानसभा, सर्वोच्च न्यायालय, संवैधानिक न्यायालय और चुनाव आयोग के के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ कानून निर्माता, पार्टी और धार्मिक नेता, कैबिनेट सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं। आज दोपहर बाद वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।