दक्षिण कोरिया आज चुनेगा अपना अगला राष्ट्रपति, मतदान शुरू
सियोल : दक्षिण कोरिया के लोग आज अपना नया राष्ट्रपति चुनेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 6 बजे देशभर के 14,295 मतदान केंद्रों पर शुरू हो गया। यह उपचुनाव संवैधानिक न्यायालय के पूर्व…

सियोल : दक्षिण कोरिया के लोग आज अपना नया राष्ट्रपति चुनेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 6 बजे देशभर के 14,295 मतदान केंद्रों पर शुरू हो गया। यह उपचुनाव संवैधानिक न्यायालय के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को पिछले साल के अंत में मार्शल लॉ घोषित करने के कारण अप्रैल में पद से हटाए जाने के 60 दिन बाद हो रहा है।
द कोरिया टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, विजयी उम्मीदवार बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे। नए राष्ट्रपति का कार्यकाल जून 2030 तक रहेगा। मतदान रात 8 बजे समाप्त होगा। इसके लगभग 30 मिनट बाद 254 केंद्रों पर मतपत्रों की गिनती शुरू हो जाएगी। आधीरात बाद नतीजा आने की उम्मीद है। आंतरिक एवं सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, पात्र मतदाताओं की संख्या लगभग 44.39 मिलियन है।
चुनाव से पहले गुरुवार और शुक्रवार को हुए प्रारंभिक मतदान में उदारवादी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया के उम्मीदवार ली जे-म्यांग को लगभग 49 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं। रूढ़िवादी पीपल पावर पार्टी के उम्मीदवार किम मून-सू उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हैं। प्रारंभिक मतदान में लगभग 15.42 मिलियन मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
