द इंडियन व्यू

दक्षिण अफ्रीका का जिम्बाब्वे पर 'पारी' से प्रहार : 20 साल की सबसे बड़ी जीत

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले को तीसरे दिन ही समाप्त कर दिया। साउथ अफ्रीका ने मंगलवार 8 जुलाई को बुलावायो में जिम्बाब्वे की दूसरी पारी 220 रनों पर समेट दी। @ICC दक्षिण…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
2 min read
दक्षिण अफ्रीका का जिम्बाब्वे पर 'पारी' से प्रहार : 20 साल की सबसे बड़ी जीत

साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले को तीसरे दिन ही समाप्त कर दिया। साउथ अफ्रीका ने मंगलवार 8 जुलाई को बुलावायो में जिम्बाब्वे की दूसरी पारी 220 रनों पर समेट दी।

@ICC

दक्षिण अफ्रीका ने पिछले 20 साल में जिम्बाब्वे को पारी से सबसे बड़ी शिकस्त दी। साउथ अफ्रीका ने तीन दिन के अंदर पारी और 236 रनों से शानदार जीत दर्ज की। हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 से मेजबानों का सूपड़ा साफ किया।

साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर के नाबाद 367 रन के दम पर पांच विकेट पर 626 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जिम्बाब्वे सोमवार को अपनी पहली पारी में 43 ओवर में 170 रन पर आउट हो गयी थी, जिसके बाद उसे फॉलोऑन दिया गया। टीम मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में 220 रन पर आउट हो गयी।

जिम्बाब्वे की टीम ने इस मैच में कुल 390 रन बनाये जो मुल्डर के स्कोर से सिर्फ 23 रन अधिक था। मुल्डर का चोटिल टेम्बा बावुमा और केशव महाराज की अनुपस्थिति में कप्तान के तौर पर यह पहला टेस्ट मैच था। उन्होंने बल्ले से योगदान देने के साथ तीन विकेट भी चटकाए और तीन कैच लपके। वह प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए।

जिम्बाब्वे ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में एक विकेट पर 51 रन से की थी और सुबह के सत्र में टीम ने दो विकेट गंवाए, जिसमें अनुभवी सीन विलियम्स भी शामिल थे। विलियम्स ने मुल्डर की गेंद को रोकने की कोशिश की और 11 रन पर अपना ऑफ स्टंप गंवा बैठे।

लंच से पहले निक वेल्च (55) ने अपने पांचवें टेस्ट में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद सेनुराम मुथुसामी की गेंद पर मुल्डर के हाथों कैच आउट हो गये।

वेल्च का विकेट गिरने के बाद टीम ने 28 ओवरों में 67 रन पर बाकी के सात विकेट गंवा दिए। कप्तान क्रेग एर्विन ने एक छोर से संभल कर खेलते हुए 95 गेंदों में 49 रन की जुझारू पारी खेली।

साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने चार जबकि मुथुसामी ने तीन और कोडी यूसुफ दो विकेट लिए। जिम्बाब्वे ने बुलावायो में अपना पिछला मैच 2001 में जीता था। उसने इस दौरान 22 टेस्ट खेले और इनमें से 17 में हार मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।