तैयारियां पूरी, 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप शनिवार से
लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ में शनिवार से शुरू होने वाली 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। यूपी की टीमें घोषित, घरेलू मैदान पर दम दिखाने उतरेंगे खिलाड़ी हैंडबॉल एसोसिएशन…

लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ में शनिवार से शुरू होने वाली 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यूपी की टीमें घोषित, घरेलू मैदान पर दम दिखाने उतरेंगे खिलाड़ी
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप 6 से 10 दिसंबर 2025 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में होगी।
चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की पुरुष व महिला टीम का चयन शुक्रवार को किया गया। टीम में चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय की गरिमामयी मौजूदगी में किट प्रदान करते हुए चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने दोनों टीमों की घोषणा की।

चैंपियनशिप के लिए चयनित उत्तर प्रदेश की टीमें यूपी की टीमें इस प्रकार हैं:-
महिला टीम : उषा, सुमन यादव, समृद्धि सिंह, रेशमा, नैना यादव, शताक्षी, प्रीति यादव (वाराणसी), शिवानी, सौम्या (लखनऊ), ज्योति चौहान, खुशबू, नंदिनी, युक्ता(गोरखपुर), आराधना, राजपति, मुस्कान, (अयोध्या), तेजस्विनी (एसएसबी), कनीज (बस्ती)। कोच : हिना खातून, मैनेजर : परमेंद्र सिंह , डा.सुमंत पाण्डेय।
पुरुष टीम : ज्ञान गौरव प्रकाश, यशवंत (गोरखपुर), शैलेश गौड़, अनुभव (प्रयागराज), निशांत (मेरठ), विक्रांत, प्रदीप कुमार, शाहरुख, निहाल , मनकेश, अफरोज (यूपी पुलिस), अंकित चौधरी, अविनाश, मोहित यादव (लखनऊ), सूरज (मऊ), सुमित (सुल्तानपुर), रजनीश (वाराणसी), कामरान (अमेठी)। कोच : मोहम्मद तौहीद, मैनेजर : आदित्य यादव व मनोज चौरसिया।
पहले दिन खेले जाएंगे 12 मैच, सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर
चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की टीमें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। लीग कम नाकआउट आधार पर होने वाली इस चैंपियनशिप के मैचों का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय के अनुसार दोनों वर्गो में प्रतिभागी टीमों को दो-दो पूल में बांटा गया है। हर पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
पुरुष व महिला टीमों के पूल तय, शीर्ष दो पहुंचेंगी सेमीफाइनल में
पुरुषों में पूल ए में उत्तर प्रदेश सहित गुजरात, दिल्ली, बिहार व सीआरपीएफ जबकि पूल बी में जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, बीएसएफ व सीआईएसएफ को जगह मिली है। महिलाओं में पूल ए में राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व बीएसएफ जबकि पूल बी में उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व बिहार को जगह मिली है।
दोपहर 12:30 बजे बीबीडी यूनिवर्सिटी चासंलर अलका दास करेंगी उद्घाटन
पहले दिन पुरुष व महिला वर्ग के कुल मिलाकर 12 मैच खेले जाएंगे। मैच सुबह 11 बजे शुरू होंगे जबकि औपचारिक उद्घाटन दोपहर 12:30 बजे होगा।
उद्घाटन मुख्य अतिथि अलका दास (चासंलर बीबीडी यूनिवर्सिटी व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) व विराज सागर दास (प्रो चांसलर बीबीडी यूनिवर्सिटी, चेयरमैन बीबीडी ग्रुप व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
प्रतिभागी टीमों को हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस चैंपियनशिप में देश की शीर्ष टीमें भाग लेती है और यह युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच है।
चैंपियनशिप के प्रायोजकों में टाटा ग्रीन बैट्रीज, भारतीय युवा परिषद, स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ, राजेश मसाले व श्यामा हैंडबॉल अकादमी के साथ एजुकेशनल पार्टनर बीबीडी ग्रुप व ऑफिशियल बॉल पार्टनर वेक्टर एक्स है।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
