तीसरे वनडे में भारत की जीत, सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम
रोहित शर्मा की सेंचुरी और विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ पारी से भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे…

रोहित शर्मा की सेंचुरी और विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ पारी से भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतक जड़ा। विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए फॉर्म में वापसी की है।
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने के बाद रोहित इस सीरीज में भारत से खेलते नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे वक्त बाद लौटने वाले रोहित सीरीज के पहले मैच में 8 रन बना सके थे।
पर्थ में सस्ते में आउट होने के बाद रोहित को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अगले ही मैच में लौटे हुए 97 गेंदों में 73 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में 'शून्य' पर आउट होने के बाद आखिरकार विराट कोहली फॉर्म में लौटे हैं।

कोहली ने सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में अर्धशतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का 75वां अर्धशतक रहा। कोहली ने पर्थ में सीरीज के पहले मैच में 8 गेंदों का सामना किया था, अपना खाता नहीं खोल सके। एडिलेड में सीरीज के दूसरे मुकाबले में कोहली ने चार गेंदों का सामना किया, एक बार फिर 'शून्य' पर आउट हुए थे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया 236 रन पर ढेर हो गई। इस टीम को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 9.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी हुई, शुरुआती झटका लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया परेशानी में दिखी।
ट्रेविस हेड 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिचेल मार्श ने 41 रन की पारी खेली। मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया 124 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी।
मैट रैनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ 59 की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। कैरी 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रैनेशॉ ने 56 रन की पारी खेली। इन खिलाड़ियों के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। भारत से हर्षित राणा ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट निकाले। सीरीज के दोनों मैच भारत गंवा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
