ताइक्वांडो में अवध, योग में दर्शन, कैरम व आर्म बाक्सिंग में मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी चैंपियन
लखनऊ। स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के तत्वावधान में मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी, मोहन रोड, लखनऊ द्वारा प्रथम खेल महोत्सव 2025 में मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी ने कैरम और आर्म बाक्सिंग में विजेता ट्रॉफी जीती। प्रथम…

लखनऊ। स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के तत्वावधान में मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी, मोहन रोड, लखनऊ द्वारा प्रथम खेल महोत्सव 2025 में मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी ने कैरम और आर्म बाक्सिंग में विजेता ट्रॉफी जीती।
प्रथम खेल महोत्सव 2025
एकेडमी परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं में योग में दर्शन एकेडमी और ताइक्वांडो में अवध ताइक्वांडो अकादमी विजेता रहे। इस दौरान खिलाड़ियों ने योग, कैरम, ताइक्वांडो और आर्म बॉक्सिंग जैसे खेलों में दमदार प्रदर्शन किया जिसमें कार्यक्रम में स्नेहा शर्मा, सपना सैनी, रोहन और शुभम (ताइक्वांडो) एवं कृतिका स्वरंकर (आर्म बाक्सिंग) उदीयमान खिलाड़ी चुने गए।
दूसरी ओर बालकों में सर्वश्रेष्ठ फाइटर शुभम और बालिकाओं में सिमरन चुने गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. आनंद किशोर पांडेय (निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया) ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में कार्य करता रहेगा। इस दौरान विशिष्ट अतिथि वेदव्रत बाजपेई (राष्ट्रीय कवि) और नसीरुद्दीन, (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आर्म बॉक्सिंग एसोसिएशन) की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।
महोत्सव के दौरान हुई स्पर्धाओं में आर्म बॉक्सिंग में मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी ने 18 स्वर्ण, 8 रजत व 3 कांस्य पदक के साथ विजेता जबकि दर्शन एकेडमी, आलमबाग, लखनऊ 8 स्वर्ण, 6 रजत व दो कांस्य पदक के साथ उपविजेता रही। योग प्रतियोगिता में दर्शन एकेडमी, आलमबाग, लखनऊ 5 स्वर्ण, 4 रजत व 7 कांस्य के साथ पहले स्थान पर रही।
मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी को 3 स्वर्ण, 2 रजत व 5 कांस्य के साथ दूसरा स्थान मिला। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अवध ताइक्वांडो एकेडमी 24 स्वर्ण, 6 रजत व 3 कांस्य के साथ विजेता बनी जबकि मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी 12 स्वर्ण, 5 रजत व 3 कांस्य पदक के साथ उपविजेता रही।
दूसरी ओर कैरम प्रतियोगिता में मां दुर्गा स्पोर्ट्स एकेडमी 2 स्वर्ण, 2 रजत व 4 कांस्य के साथ विजेता बनीं। आयोजन में संजीव कुमार स्वरंकर (अध्यक्ष) और अनुराग सिंह चौहान (सचिव) ने खेल महोत्सव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
