ढाका में पुलिस ने छात्रों के 'जुलाई ओइक्यो मार्च' को सचिवालय जाने से रोका
ढाका : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को कुछ समय से देश में जन असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव के मुद्दे पर राजनीतिक दलों का हालिया टकराव और सचिवालय कर्मचारियों के आंदोलन के बाद 2024 के छात्र-जन विद्रोह (जुलाई…

ढाका : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को कुछ समय से देश में जन असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव के मुद्दे पर राजनीतिक दलों का हालिया टकराव और सचिवालय कर्मचारियों के आंदोलन के बाद 2024 के छात्र-जन विद्रोह (जुलाई क्रांति) में शामिल छात्र और युवा भी देश के आंतरिक मामलों में विदेशी दखल का विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। ऐसे ही एक समूह ने 'जुलाई ओइक्यो मार्च' के बैनर तले आज प्रदर्शन करते हुए सचिवालय की तरफ बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार इस समूह ने आज दोपहर विरोध मार्च निकाला और बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में विदेशी प्रभाव को समाप्त करने की मांग की। शाहबाग थाना प्रभारी खालिद मंसूर ने बताया कि मार्च सुबह करीब 11 बजे शाहबाग स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय से शुरू हुआ। दोपहर करीब 12.10 बजे पुलिस ने युवाओं को शिक्षा भवन के पास रोक दिया। टकराव के बाद समूह के पांच प्रतिनिधियों को सचिवालय जाने की अनुमति दी गई। प्रतिनिधियों ने लोक प्रशासन मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद समूह में शामिल युवा सड़कों से हट गए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
