पूजा रानी, किरण, पंकज और चेलिमी प्रत्यूषा पर चार साल की जगह एक साल बैन
ट्रैक एवं फील्ड एथलीट पूजा रानी, किरण, पंकज और चेलिमी प्रत्यूषा पर डोप परीक्षण से बचने के लिए लगाया गया चार साल का बैन एक साल के लिए कम किया गया है, क्योंकि उन्होंने आरोप लगने के 20 दिन के भीतर अपना अपराध स्वीकार कर…

ट्रैक एवं फील्ड एथलीट पूजा रानी, किरण, पंकज और चेलिमी प्रत्यूषा पर डोप परीक्षण से बचने के लिए लगाया गया चार साल का बैन एक साल के लिए कम किया गया है, क्योंकि उन्होंने आरोप लगने के 20 दिन के भीतर अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

यह चारों खिलाड़ी उन कई एथलीटों में शामिल हैं, जिन्हें इस वर्ष की शुरूआत में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने डोपिंग रोधी नियमों के अनुच्छेद 2.3 के तहत निलंबित कर दिया था। यह अनुच्छेद किसी खिलाड़ी के बिना किसी ठोस कारण के नमूना संग्रह के लिए पेश होने से बचने, मना करने या असफल होने से संबंधित है।
पहली बार अपराध करने पर अधिकतम प्रतिबंध अवधि चार वर्ष है, लेकिन नाडा नियमों के अनुच्छेद 10.8.1 के तहत अगर खिलाड़ी अपना अपराध स्वीकार कर लेते हैं तो उनकी सजा कम की जा सकती है।
इस अनुच्छेद के अनुसार, चार वर्ष के प्रतिबंध से दंडित खिलाड़ियों को एक वर्ष की छूट मिलेगी, बशर्ते वे अपना अपराध और आरोप लगने के 20 दिनों के भीतर दंड स्वीकार कर लें। किरण और पंकज की तरह पूजा रानी पर तीन साल का प्रतिबंध 13 अगस्त 2024 से शुरू हो चुका है, लेकिन चेलिमी प्रत्यूषा पर तीन साल का प्रतिबंध इस साल छह फरवरी से शुरू हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
