भारत दोबारा चुना गया डोपिंग विरोधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उपाध्यक्ष
भारत को पेरिस में आयोजित खेल में डोपिंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीओपी एशिया-प्रशांत) की 20वीं वर्षगांठ बैठक में पुनः उपाध्यक्ष चुना गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी…

भारत को पेरिस में आयोजित खेल में डोपिंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (सीओपी एशिया-प्रशांत) की 20वीं वर्षगांठ बैठक में पुनः उपाध्यक्ष चुना गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए।
यह सम्मेलन 20 से 22 अक्टूबर तक फ्रांस की राजधानी स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित हुआ। एक बयान में खेल मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह बैठक सम्मेलन की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया जो विश्व स्तर पर खेलों में अखंडता को बढ़ावा देने और डोपिंग को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय साधन है।’’
सचिव (खेल) हरि रंजन राव और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक अनंत कुमार की मौजूदगी वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 190 से अधिक सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कार्यवाही के दौरान भारत को 2025-2027 के कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत (समूह चार) ब्यूरो का फिर से उपाध्यक्ष चुना गया। अजरबेजान को सीओपी 10 ब्यूरो का अध्यक्ष चुना गया। ब्राजील, जाम्बिया और सऊदी अरब को भी अपने क्षेत्रीय समूहों का उपाध्यक्ष चुना गया।’’
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
