द इंडियन व्यू

डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय खेल सुविधा प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित

लखनऊ। खेल सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को हाल ही में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित “शुभारंभ: गीता का संदेश – साइकिल के संग” कार्यक्रम के अवसर पर विशेष…

Ragwendra P Singh
February 10, 2026
1 min read
डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय खेल सुविधा प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित

लखनऊ। खेल सुविधा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय को हाल ही में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित “शुभारंभ: गीता का संदेश – साइकिल के संग” कार्यक्रम के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह सम्मान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदान करते हुए खेल जगत में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों के लिए सराहना की। इस दौरान किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद की विशिष्ट उपस्थिति रही।

वहीं सम्मानित होने के बाद डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए “ऑक्सीजन” की तरह है, जो उन्हें जमीनी स्तर पर खेलों के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने इस सम्मान के लिए सनातन महापरिषद भारत, मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ साइक्लिंग एसोसिएशन एवं सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया। बताते चले कि डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने लखनऊ ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेल अवसंरचना के विकास एवं संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।