डेविस कप क्वालीफायर: तीन घंटे के रोमांचक युगल के बाद भारत को अहम बढ़त
डेविस कप क्वालीफायर के पहले दौर में भारत और नीदरलैंड के बीच मैच रोमांच की चरम सीमा पर पहुंच गया, जब युकी भांबरी और दक्षिणेश्वर सुरेश ने तीन घंटे तक चले मैराथन युगल मुकाबले में डेविड पेल और सैंडर एरेंड्स को 7.6, 3.6, 7.6…
डेविस कप क्वालीफायर के पहले दौर में भारत और नीदरलैंड के बीच मैच रोमांच की चरम सीमा पर पहुंच गया, जब युकी भांबरी और दक्षिणेश्वर सुरेश ने तीन घंटे तक चले मैराथन युगल मुकाबले में डेविड पेल और सैंडर एरेंड्स को 7.6, 3.6, 7.6 से हराकर भारत को 2.1 की अहम बढ़त दिलाई।
शनिवार को स्कोर 1.1 से बराबर होने के कारण यह युगल मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक था। ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित राजपाल का एन. श्रीराम बालाजी की जगह दक्षिणेश्वर सुरेश को उतारने का दांव पूरी तरह सही साबित हुआ। दबाव भरे पलों में दक्षिणेश्वर की मौजूदगी ने भारतीय जोड़ी को मजबूती दी।
मैच के दौरान युकी भांबरी की सर्विस पर लगातार दबाव बना रहा, खासकर सातवें गेम में जब उनकी पहली सर्विस कमजोर पड़ गई। स्कोर 30.30 होने पर एक ‘डबल फॉल्ट’ से नीदरलैंड को ब्रेक प्वाइंट मिला, लेकिन भांबरी ने सटीक रिटर्न खेलकर खतरे को टाल दिया।
इसके बाद दक्षिणेश्वर बैकहैंड वॉली पर गेम प्वाइंट भुनाने से चूक गए और एरेंड्स के जोरदार स्मैश से डच टीम को फिर बढ़त का मौका मिला, मगर भारतीय जोड़ी ने इस चुनौती से भी सफलतापूर्वक पार पा लिया। लंबी रैली में एरेंड्स की चूक के साथ यह लंबा गेम भारत के पक्ष में खत्म हुआ।

अगले गेम में भारत को पहला ब्रेक प्वाइंट मिला, लेकिन डच जोड़ी ने मजबूत बचाव किया। इसके उलट भारतीय जोड़ी को पांच ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने एक भी ब्रेक नहीं होने दिया। सेट टाइब्रेक में पहुंचते ही भांबरी और दक्षिणेश्वर ने 4.0 की निर्णायक बढ़त बना ली और बिना कोई अंक गंवाए पहला सेट अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट में तस्वीर बदली और नीदरलैंड की जोड़ी हावी रही। तीसरे गेम में पेल ने दो ‘डबल फॉल्ट’ किए, लेकिन भारतीय जोड़ी इसका फायदा नहीं उठा सकी। वहीं भांबरी के एक ‘डबल फॉल्ट’ पर नीदरलैंड ने अहम ब्रेक हासिल किया, जिसे एरेंड्स ने रिटर्न विनर से भुनाते हुए 4.2 की बढ़त में बदला। पेल ने सर्विस बरकरार रखते हुए दूसरा सेट डच टीम की झोली में डाल दिया।
निर्णायक तीसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने, खासकर दक्षिणेश्वर सुरेश ने, दबाव के क्षणों में गजब का संयम दिखाया। कठिन हालात में सटीक खेल और मानसिक मजबूती के दम पर भांबरी और दक्षिणेश्वर ने मुकाबला जीतकर भारत को बढ़त दिला दी।
अब मुकाबला उलट एकल की ओर बढ़ेगा, जहां सुमित नागल का सामना जेस्पर डि जोंग से होगा, जबकि दक्षिणेश्वर सुरेश की टक्कर गाय डेन ओडेन से तय है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
