द इंडियन व्यू

डिफेंडिंग चैंपियन भारत की शानदार शुरुआत, म्यांमार पर 5-0 की जीत

मौजूदा विजेता भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां ग्रुप वाई के अपने पहले मैच में म्यांमार को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। तन्वी शर्मा ने थेट हटर थुजार को केवल 32 मिनट…

Ragwendra P Singh
February 4, 2026
1 min read
डिफेंडिंग चैंपियन भारत की शानदार शुरुआत, म्यांमार पर 5-0 की जीत

मौजूदा विजेता भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां ग्रुप वाई के अपने पहले मैच में म्यांमार को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

तन्वी शर्मा ने थेट हटर थुजार को केवल 32 मिनट में 21-13 21-16 से हराया। इसके बाद रक्षिता श्री संतोष रामराज ने दूसरे एकल में ऐंट चिट फू को 21-12 21-6 से हराकर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। मालविका बंसोड ने तीसरे एकल मुकाबले में लिन लिन हेट को 21-19 21-12 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

भारत ने युगल मुकाबलों में भी दबदबा कायम रखा और दोनों मैच सीधे गेम में जीते। प्रिया कोंजेंगबम और श्रुति मिश्रा की जोड़ी ने सु लैट और थेट हटर थुजार को 21-15 21-16 से हराया।

साभार : गूगल

इसके बाद त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को हेट और फू की जोड़ी को 21-8 21-6 से हराने में कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। भारत गुरुवार को अपने दूसरे ग्रुप मैच में पिछली बार के उपविजेता थाईलैंड से भिड़ेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।